मनोरंजन

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर आमिर और सलमान खान ने कही थी ये बात

Aamir and Salman Khan statement on Pahalgam: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और सलमान खान ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं थी।
2 min read
Apr 22, 2026
पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर आमिर और सलमान ने कही ये बात, फिर हुआ वायरल
आमिर और सलमान खान (फोटो सोर्स: IMDb) )

Aamir and Salman Khan statement on Pahalgam: एक साल पहले 2025 में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में जो हुआ, वो किसी के लिए भी भूल पाना आसान नहीं है। पहलगाम (Pahalgam) में आतंकवादियों ने कई निर्दोष पर्यटकों पर बर्बरता से हमला किया, जो पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, औरतों के सामने उनके परिवार उजाड़ दिए गए। दरअसल, जो लोग खुशनुमा छुट्टियां मनाने गए थे, वे दर्दनाक यादें लेकर लौटे और कई तो लौट भी नहीं पाए।

बॉलीवुड स्टार्स ने कही ऐसी बात

इस हमले के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स खुलकर सपोर्ट में सामने आए, जिसमें आमिर खान ने इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की बर्बरता करने वाला शख्स किसी भी मजहब का नहीं हो सकता।

इतना ही नहीं,सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कश्मीर दुनिया की जन्नत है और किसी एक बेगुनाह की जान लेना भी पूरी इंसानियत को खत्म करने जैसा होता है। इस पर दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने सरकार से सीधे तौर पर हमले का बदला लेने की अपील की और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी थी, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि फैंस के बीच इस पर फिल्म बनाने की चर्चा हो रही है, जो झूठ है। जिससे दर्शकों की यादें एक बार फिर से ताजा हो गई है।

कई स्टार्स को ट्रोलिंग का भी करना पड़ा सामना

टीवी जगत के स्टार्स शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हमले से ठीक पहले कश्मीर घूमने गए थे और जैसे ही शोएब ने अपने कश्मीर ब्लॉग का जिक्र किया, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कईयो ने उन्हें सुरक्षित जगह पर रहने को बोला तो कईयों ने उन्हें बुरा भला भी सुनाया।

एक साल बाद एक बार फिर ये जख्म हुए ताजे

बता दें, सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इस हमले का जवाब दिया, लेकिन कश्मीर आज भी उस सदमे से पूरी तरह नहीं उबर पाया है और पर्यटन प्रभावित है और लोगों के मन में डर भी अभी बाकी है।

Updated on:
22 Apr 2026 03:01 pm
Published on:
22 Apr 2026 01:47 pm