मनोरंजन

सोनम वांगचुक पर आमिर खान के बयान से मची हलचल! राखी सावंत बोलीं- हमारे साइंटिस्ट को भी भूल गए

Rakhi Sawant On Sonam Wangchuk: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने की बात कही थी, अब उन्होंने आमिर खान के सोनम को लेकर दिए बयान पर कमेंट किया है।
2 min read
Jul 18, 2026
Aamir Khan Statement On Sonam Wangchuk
सोनम वांगचुक पर आमिर के बयान से राखी नाखुश ( फोटो सोर्स- Twitter/PTI

Aamir Khan Statement On Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से लगातार भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर कई सितारे अब तक सपोर्ट में आ चुके हैं। कई लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है। इसी बीच राखी सावंत ने भी सोनम को लेकर एक बार फिर बयान दिया। इसी के साथ ही उन्होंने आमिर खान के बयान पर भी अपना रिएक्शन दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वो सोनम को नहीं जानते थे। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

आमिर खान का सोनम वांगचुक पर बयान

एक इवेंट में सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने साफ किया कि ये धारणा सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'दरअसल, ये एक भ्रम है। जब हम '3 इडियट्स' पर काम कर रहे थे, तब हमें सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हाल ही में मैंने 'चतुर' का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा दावा किया था, लेकिन ये सही नहीं है। हो सकता है कि उनकी अपनी सोच हो, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि फिल्म के लेखक राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी समेत हममें से किसी को भी उस समय सोनम वांगचुक के बारे में पता नहीं था।'

राखी सावंत की प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा, 'आमिर ने जो कहा कि वो फिल्म सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है, सुनकर बहुत बुरा लगा लेकिन फिल्म बनने के बाद आप सब कुछ भूल गए। आप लद्दाख के लोगों और हमारे साइंटिस्ट को भी भूल गए। जिस तरह शादी के लिए एक जीवनसाथी की जरूरत होती है, उसी तरह तरक्की के लिए भी एक 'सोनम' चाहिए। सोनम वांगडू… सोनम वांगडू… आखिर सोनम वांगडू कहां हैं?'

'सोनम वागंचुक को शिक्षा मंत्री बना दो'

उन्होंने कहा, 'सरकार से हम हाथ जोड़कर विनती करते हैं। मोदी जी, हम आपसे भी हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि सोनम जी की जो भी मांगें हैं, उन पर गंभीरता से विचार करें। वह भूख हड़ताल पर बैठे हैं, इसलिए उनकी बात मान लीजिए और उन्हें शिक्षा मंत्री बना दीजिए। हमारे मंत्री विजय जी, यानी विजय थलापति, भी दिल्ली जा रहे हैं। वह बेहद ईमानदार नेता हैं।'

Updated on:
18 Jul 2026 08:15 am
Published on:
18 Jul 2026 08:11 am