
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर सीजेपी ने की अपील (सोर्स- Twitter/PTI)
Amitabh Bachchan Post Amid Sonam Wangchuk Hunger Strike: पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल लगातार जारी है। आज हड़ताल का 19वां दिन है। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट सुर्खियों में आ गया है जिसमें उन्होंने क्रिप्टिक विचार शेयर किए हैं।
इसी बीच बिग बी के पोस्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी ने भी कमेंट करते हुए उनसे अपील कर डाली कि वो भी 20 जुलाई को उनके साथ संसद चलें। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल बिग बी ने शुक्रवार को अपने एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- कल से सोचना बंद। जहां बिग बी के इस पोस्ट पर लोगों ने कई कमेंट्स कर डाले। कई लोगों ने अमिताभ बच्चन से कहा कि वो बोलना कब शुरू करेंगे। कई लोगों ने तो अमिताभ पर ही निशाना साधते हुए कहा कि आपने तो 2014 से ही बोलना बंद कर दिया है। इसी बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने भी उनके पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कमेंट कर दिया।
कॉकरोच जनता पार्टी ने अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कमेंट किया- बिल्कुल। 20 जुलाई को संसद चलिए। क्यों सर? इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने आमिर खान के बयान पर भी सीधे तौर पर तो नही, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कही है। आमिर खान के इस बयान पर कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी, इस पर सीजेपी ने इशारों-इशारों में लिखा- 'कलाकारों से जबरदस्ती झूठे बयान दिलवाए जा रहे हैं, देश के लोगों ऐसे कलाकारों का बहिष्कार करो जो तुम्हारे हक के लिए ना खड़ा हो।'
एक कार्यक्रम के दौरान जब एक रिपोर्टर ने आमिर खान से '3 इडियट्स' के मुख्य किरदार 'फुनसुख वांगडू' का जिक्र करते हुए सोनम वांगचुक के आंदोलन पर सवाल किया, तो आमिर ने इस पर चुप्पी न साधते हुए खुलकर सफाई दी। आमिर ने इस आम धारणा को सिरे से खारिज कर दिया कि फिल्म '3 इडियट्स' वांगचुक से प्रेरित है।
आमिर ने साफ कहा, "नहीं, यह सच नहीं है। यह पूरी तरह से एक गलतफहमी है। जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तब मुझे सोनम वांगचुक के बारे में पता ही नहीं था। मैंने हाल ही में चतुर यानी ओमी वैद्य का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा दावा किया था… लेकिन वह गलत हैं। हो सकता है चतुर ऐसा सोच रहे हों, लेकिन सच यह है कि न तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, न लेखक अभिजात जोशी और न ही मुझे, हममें से किसी को भी सोनम के बारे में कोई जानकारी थी। वैसे, खुद सोनम ने भी पहले यह साफ कर दिया था कि यह किरदार उन पर आधारित नहीं है। मैं तथ्यात्मक रूप से इसे स्पष्ट करना चाहता था।"
Updated on:
17 Jul 2026 03:43 pm
Published on:
17 Jul 2026 03:43 pm
