17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नॉन वेज सूप पी कर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक’, ऐसा कहने वालों पर भड़कीं यूट्यूबर दीपिका आर्या

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली में बवाल चल रहा है। इसी बीच अब यूट्यूबर दीपिका आर्य ने इस मामले पर अपनी राय दी है।
2 min read
Google source verification
Sonam Wangchuk Hunger Strike

सोनम वांगचुक पर बोलीं दीपिका आर्य (सोर्स- Instagram/@Wangchuk66 & Instagram/deepika_aryaa)

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रही सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर बड़ी संख्या में लोग उनके आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और आरोप भी सामने आ रहे हैं। कुछ लोग ये तक कह रहे हैं कि वांगचुक गुपचुप तरीके से कुछ खा-पी रहे हैं। इन दावों के बीच अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'द सोसाइटी' फेम यूट्यूबर दीपिका आर्य खुलकर उनके समर्थन में सामने आई हैं।

दीपिका आर्य ने दावों पर जताई नाराजगी

दीपिका आर्य ने अपने वीडियो में उन लोगों पर नाराजगी जताई जो बिना किसी ठोस सबूत के सोनम वांगचुक के आंदोलन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाज और आने वाली पीढ़ियों के हित में अपनी सेहत तक दांव पर लगा देता है, तब उसके इरादों पर शक करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

दीपिका ने कहा कि जिस इंसान ने कई दिनों तक भूखे रहकर अपनी बात रखने का फैसला किया है, उसी के बारे में लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उनके मुताबिक, किसी के संघर्ष को समझने की बजाय उसके खिलाफ कहानियां गढ़ना समाज की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

'सोनम का वजन लगातार कम हो रहा है'

उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति का वजन लगातार कम हो रहा है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं, तब भी लोग उसके बारे में अनर्गल बातें कर रहे हैं। दीपिका ने सवाल उठाया कि आखिर किसी की नीयत पर शक करने की यह प्रवृत्ति समाज को किस दिशा में ले जाएगी।

यूट्यूबर ने लोगों से अपील की कि अगर किसी मुद्दे से सहमत नहीं हैं तो कम से कम उस व्यक्ति का मजाक न उड़ाएं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी बात रखने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर केवल आलोचना करने या किसी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने से बेहतर है कि समय रहते सकारात्मक आवाज उठाई जाए।

अफवाहों पर भरोसा ना करें-दीपिका

दीपिका आर्य का कहना है कि समाज में बदलाव तभी आएगा जब लोग सही समय पर सही मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों को देखें और किसी भी व्यक्ति के संघर्ष का सम्मान करें।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर चर्चे जारी

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। एक तरफ उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके आंदोलन को लेकर कई तरह के दावे भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दीपिका आर्य का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग