
गोविंदा की फिल्म पर बोलीं सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स- Instagram/tahirjasus)
Sunita Ahuja On Govinda New Movie Rupa: गोविंदा की पत्नी और लॉकअप सीजन 2 में नजर आ चुकीं सुनीता आहूजा अब अपने बेटे के साथ एकता कपूर की फिल्म में नजर आने वाली हैं। सुनीता ने एक इवेंट पर हाल ही में इसे लेकर बात की। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही गोविंदा ने भी अपनी एक नई फिल्म का एलान किया था। बस उसी को लेकर जब सुनीता से पूछा गया कि वो इस पर क्या कहना चाहेंगी तो सुनीता ने जो कहा उसे सुनकर एक बार फिर दोनों के रिश्ते में आई खटास जगजाहिर हो गई। सुनीता ने गोविंदा की फिल्म रूपा पर क्या जवाब दिया, चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल सारा अफरीन खान और अफरीन खान ने एनजीओ से जुड़े एक इवेंट को होस्ट किया था। इसी इवेंट में सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं। इसी दौरान सुनीता से जब गोविंदा की फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये कोई जगह है रूपा-वुपा पर बात करने की। सुनीता ने कहा कि मैं सिर्फ मेरी और अपने बेटे की फिल्म के बारे में ही बात करूंगी। बाकी मुझे किसी के ऊपर या किसी के बारे में कोई चर्चा नहीं करनी है।'
सुनीता के इस जवाब के बाद एक बार फिर उनके और उनके पति गोविंदा के रिश्ते में आई दरार की सुगबुगाहट साफ तौर पर देखने को मिली। इससे पहले एक इंटरव्यू में भी सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर बात की थी कि उनकी जगह कोई और औरत होती तो अब तक कब का गोविंदा को छोड़कर चली गई होती। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर सुनीता आहूजा के इसी वीडियो को शेयर किया गया है।
लॉकअप से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा दरअसल कई इंटरव्यूज कर चुकी हैं। सुनीता ने शुभोजीत घोष के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए गोविंदा को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया। शादी और बर्दाश्त करने के सवाल पर सुनीता ने कहा, 'तो मतलब ये लोग जो बोलते हैं कि बीवी को चुपचाप के होके बर्दाश्त करके रहना अभी बीवी अगर अफेयर करे तो पति को अच्छा लगेगा तो बीवी क्यों सहे टेल मी वन थिंग अगर बीवी ने अफेयर किया तो पति झेलेगा एडजस्ट करेगा तो खाली बीवी क्यों झेले भाई'
जब उनसे पूछा गया कि वो रिश्ते से बाहर क्यों नहीं निकल जाती तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि अगर उनके साथ वैसा मेरा चाइल्डहुड प्यार नहीं होता ना तो मैं छोड़ देती इसको। बिकॉज़ ही इज़ माय चाइल्डहुड लव। इसलिए मैं चुपचाप बैठी हूं। नहीं तो मैं छोड़ देती इसको। 40 इज ऑफ मैरिज में अगर आपको सुनने को मिले बाहर से कि इसका अफेयर है तो कौन सी औरत बर्दाश्त करेगी? आप बताओ ये'
Updated on:
17 Jul 2026 12:30 pm
Published on:
17 Jul 2026 12:30 pm
