Akanksha Chamola video: आकांक्षा चमोला पर संस्कृत मंत्र के अपमान का गंभीर आरोप लगते ही विवाद तेजी से बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस घटना को आस्था का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है।
Akanksha Chamola video: ग्लैमर की दुनिया में हर कदम पर यूजर्स की नजरें बनी रहती हैं और कभी-कभी छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन जाती है। कुछ ऐसा ही हाल ही में 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ हुआ है। एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान, जब वहां 'ओम शिवोहम' संस्कृत मंत्र की शांति और गंभीरता से एलान हो रही थी, जिसमें आकांक्षा के चेहरे के अजीब हाव-भाव कैमरे में कैद हो गए। सोशल मीडिया पर उनका ये व्यवहार कुछ यूजर्स को सही नहीं लगा और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां आध्यात्मिक माहौल था, तो वहीं आकांक्षा कुछ अलग तरह के एक्सप्रेशंस देती दिखीं, जो कई यूजर्स को नागवार गुजरे। कमेंट सेक्शन में उन्होंने उन्हें समझदारी से पेश आने की नसीहत दी। कई ने उनके व्यवहार और पहनावे पर भी सवाल उठाए और कहा कि धार्मिक इमेंट्स में ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता, हमारी आस्था पर कोई अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
इन तमाम विवादों के बीच इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड ने आकांक्षा का बचाव किया। जयति ने सवाल किया कि गौरव की 'बिग बॉस' जीत ही क्या आकांक्षा के लिए इतनी आलोचना की वजह बन गई है? उन्होंने कहा कि गौरव जब अपने टीवी शो 'अनुपमा' में रोमांटिक सीन करते हैं, तो कोई प्रश्न नहीं उठाता, लेकिन आकांक्षा के सामान्य व्यवहार पर इतना ध्यान क्यों दिया जाता है?
ये पहली बार नहीं है जब आकांक्षा ट्रोल हो रही हों। इससे पहले, कोरियोग्राफर अवेज दरबार के साथ उनके डांस वीडियो पर भी विवाद हुआ था, जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी कई अफवाहें लगाई गई थीं। इन विवादों के बीच आकांक्षा अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और उनका नया शो 'दिल धोखा और इच्छा' हाल ही में 12 फरवरी 2026 को शेमारूमी चैनल पर शुरू हुआ है। इस शो के प्रमोशन इवेंट में वे कुंवर अमर और अली हसन के साथ दिखाई दी थीं।
बता दें, ग्लैमर की दुनिया में आलोचना और समर्थन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन आकांक्षा की मेहनत और करियर को देखते हुए उम्मीद की जाती है कि वे अपने काम में और सफलता हासिल करेंगी।