मनोरंजन

‘फटी-टी शर्ट में गरीब, जोकर लग रहा’, ट्रेलर लॉन्च में लुक को लेकर ट्रोल हुए अक्षय कुमार

Akshay Kumar viral: हाल ही में अक्षय कुमार के नए ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हुई। अभिनेता फटी-टी शर्ट पहने नजर आए, जिसके कारण कुछ नेटिजन उन्हें 'गरीब' और 'जोकर' जैसा दिखने तक कहने लगे।
2 min read
Apr 07, 2026
'फटी-टी शर्ट में गरीब, जोकर लग रहा', ट्रेलर लॉन्च में लुक को लेकर ट्रोल हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (फोटो सोर्स; bollywoodsocietyy को इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा

Akshay Kumar viral: मुंबई में 6 अप्रैल को फिल्म 'भूत बांग्ला' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म के कई टीम के स्टार्स मौजूद थे जैसे अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल। ये इवेंट काफी भव्य और स्टार-स्टडेड था, क्योंकि फैंस को इस हॉरर कॉमेडी की पहली झलक देखने का अवसर मिला।

एक्टर पूरे इवेंट में काफी अलग और अजीब लग रहे थे

फिल्म 'भूत बांग्ला' के ट्रेलर से ज्यादा लोगों का ध्यान अक्षय कुमार के कपड़ों ने खींचा, जो पूरे इवेंट में काफी अलग और अजीब लग रहे थे। दरअसल, अक्षय ने एक लेयर्ड लुक अपनाया था जिसमें उनका नीला टॉप फटा हुआ और पुराना नजर आ रहा था, जिसमें उन्होंने एक ब्लेजर-स्टाइल जैकेट पहनी थी जो बिल्कुल खराब हालत में थी। इसके साथ उन्होंने डार्क रंग की पैंट और दो रंगीन टाई (पीली और लाल) पहन रखी थीं, जो इस लुक को और भी मजाकियां बना रहा था।

इतना ही नहीं, इस फैशन स्टेटमेंट को काफी लोग समझ नहीं पाए और इसे एक अजीब और फनी प्रयास माना गया। सोशल मीडिया पर इस लुक की खूब चर्चा हुई और लोग मजेदार कमेंट्स करते दिखे।

कमेंट्स, किस मजबूरी में ये लुक अपनाया होगा

दरअसल, कई यूजर्स ने बताया कि शायद अक्षय के पास कोई और ऑप्शन नहीं था, तो कुछ ने इसे पागलपन तक बताया। एक यूजर ने लिखा, "किस मजबूरी में ये लुक अपनाया होगा," तो दूसरे ने मजाक में कहा, "गरीब करे तो फकीरी, अमीर करे तो फैशन, फटी-टी शर्ट में गरीब, जोकर लग रहा।" बता दें, कमेंट सेक्शन में जोक्स की भरमार रही, जैसे "जोकर लग रहे हैं अक्षय," और "अमीरों का फेमस फैशन ये है!" लोग इस तरह के अंदाज को देखकर हंसते और मजाक उड़ाते दिखें।

बता दें, भले ही ये अक्षय का यूनिक फैशन लुक सबको को पसंद न आया हो, लेकिन उसने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी अलग पहचान जरूर बना ली। अब देखना ये है कि ‘भूत बांग्ला’ फिल्म किस तरह दर्शकों को डर और हंसी का एक साथ मजा देती है।

Updated on:
07 Apr 2026 12:05 pm
Published on:
07 Apr 2026 12:05 pm