
फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन (फोटो सोर्स: IMDb)
Priyadarshan Bhooth Bangla: फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन जल्द ही अपनी नई फिल्म 'भूत बंगला' के साथ फैंस के सामने लौट रहे हैं। ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार भी हैं। बता दें, अक्षय और प्रियदर्शन करीब 15 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। हाल ही में 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर फैंस को पुरानी फिल्मों की यादें ताजी हो गईं।
डायरेक्टर प्रियदर्शन इससे पहले अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों आए थे। उनका अपनी एक्स-वाइफ लिजी लक्ष्मी के साथ साल 2016 में तलाक हो गया था, लेकिन अब दोनों का रीयूनियन हुआ है और उन्होंने साथ आने की खुशी फैंस के साथ भी शेयर की है। इस पर प्रियदर्शन ने बताया कि वे दोनों अब शादी में वापस नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी एक-दूसरे के साथ रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं।
इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शादी के 32 साल बाद उनके रिश्ते में बोरियत और ईगो ने दरारें डालनी शुरू कर दी थीं। वे समझ गए कि अलग रहना दोनों के लिए बेहतर होगा, लेकिन तलाक के कुछ सालों बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे को बहुत मिस करते हैं। इसीलिए वे फिर से साथ लौट रहे है और उनका प्यार कभी खत्म नहीं हुआ था, बस वो कहीं छिपा हुआ था।
प्रियदर्शन और लिजी लक्ष्मी की शादी 13 दिसंबर 1990 को हुई थी। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे हुए। एक बेटी और एक बेटा। उनकी बेटी कल्याणी प्रियदर्शन भी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा रही हैं और खबर है कि वे जल्द रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' में दिखाई देंगी, जिसके निर्माता हंसल मेहता है। डायरेक्टर ने हाल ही में जॉम्बी पर आधारित अपनी इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की। बता दें, प्रियदर्शन अपने पर्सनल लाइफ में कमबैक कर रहे हैं, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए एक प्यारा तोहफा है।
Published on:
07 Apr 2026 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
