
फिल्म-धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम के किरदार में दानिश इकबाल (फोटो सोर्स: X)
Dhurandhar 2 Bade Sahab: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने थिएटर में 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबका दिल जीत लिया है। इस कामयाबी के पीछे केवल रणवीर सिंह की मेहनत ही नहीं, बल्कि फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल का भी बड़ा योगदान है। बता दें, दानिश अपनी रोल के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस रोल को पाने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प और मजेदार है, इसे पढ़ कभी आप सोचेंगे की ये कितना आसान था और कभी सोचेंगे कितना मुश्किल था।
खबरों के अनुसार, दानिश इकबाल को इस रोल के लिए किसी बड़ी ऑडिशन स्क्रिप्ट की जगह शुरू में केवल एक नॉर्मल मैसेज मिला था, जिसमें उनकी लंबाई, उम्र और वजन के बारे में पूछा गया था। वे शुरू में सोच रहे थे कि ये एक सामान्य कास्टिंग कॉल है, लेकिन बाद में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उनसे फोन पर संपर्क किया। मुकेश ने सीधे दाऊद का नाम नहीं लिया, बल्कि 'एक खास किरदार' बताया ताकि फिल्म का सस्पेंस बना रहे है।
इतना ही नहीं, दानिश के लिए असली चुनौती तो तब आई जब उन्हें कैमरे के सामने आने से पहले ही प्रोस्थेटिक मेकअप के लिए 9 घंटें मेहनत करनी पड़ी। उनकी लंबे समय तक प्रोस्थेटिक मेकअप की कुर्सी पर बैठने की वजह से उन्हें कई बार बहुत दर्द भी झेलना पड़ा और कभी-कभी सुबह 7 बजे शूटिंग के लिए उन्हें रात के 3 बजे ही पहुंचना पड़ता था ताकि 5-6 मेकअप आर्टिस्ट उनके चेहरे पर काम कर सकें। इस मेकअप की मोटी परतों के कारण दानिश को पसीना आता था और घुटन महसूस होती थी।
बता दें कि इस मेकअप में चेहरा इतना सख्त हो जाता था कि वे मुंह ठीक से खोल भी नहीं पाते थे और पूरा दिन कुछ ठोस खाना भी उन्होंने नहीं खाया, केवल जूस और डार्क चॉकलेट के टुकड़े ही ऊर्जा देने के लिए खाते थे।
इस फिल्म में दानिश का स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें ऐसा दमदार अंदाज में पेश किया कि उनके चेहरे के भाव और आंखों की गहराई ने बिना बोले ही दर्शकों के दिलों में डर की भावना पैदा कर दी। ये उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का ही फल था कि आज 'धुरंधर 2' की चर्चा के बीच भी 'बड़े साहब' यानी दाऊद के किरदार की बात सबसे ऊपर आ रही है।
Published on:
07 Apr 2026 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
