मनोरंजन

तलाक के अफवाहों के बीच इस साउथ फिल्म में दिखी पवन सिंह की पावर, यूट्यूब पर गाने ने उड़ाया गर्दा

Pawan Singh Launched Song Touchbuddy: तलाक के अफवाहों के दौरान पवन सिंह ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है, जिसमें उनकी एक्टिंग और दमदार डांस मूव ने भोजपुरी से लेकर साउथ तक के फैंस का दिल जीत लिया है।
2 min read
Mar 29, 2026
Pawan Singh Launched Song Touchbuddy
फिल्म 'डकैत' में पवन सिंह दिखाया अपना जलवा (फोटो सोर्स: IMDb)

Pawan Singh Launched Song Touchbuddy: तलाक की अफवाहों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी अनोखी पावर का जलवा इस साउथ फिल्म में दिखाया है। उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस और दमदार डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दरअसल, आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' में उन्होंने गाना गाया है। फिल्म से उनका 'टच बडी' गाना गोरखपुर में भव्य स्तर पर लॉन्च किया गया।

जबरदस्त डांस मूव्स ने गाने को और भी स्पेशल बना दिया है

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह शाम में गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ पार्क पहुंचे, जहां 'टच बडी' गाने का भव्य और शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस खास अवसर पर जोनिटा गांधी, जिनको 'क्वीन ऑफ द चार्ट्स' कहा जाता है वो भी वहा मौजूद थी, उन्होंने भी इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी है।

फिल्म 'डकैत' का ये गाना मुख्य रूप से अदिवी शेष और जोनिटा गांधी पर फिल्माया गया है। अदिवी शेष के जबरदस्त डांस मूव्स ने गाने को और भी स्पेशल बना दिया है। पवन सिंह के फैंस के लिए सबसे खास बात ये है कि इस गाने में पवन सिंह की झलक भी देखने को मिली है, जो फैंस के लिए उनके तरफ से एक खास तोहफा साबित हुई। वो गाने में साउथ की पारंपरिक पोशाक में नजर आए और भोजपुरी बोलते हुए भी दिखे, जो इस गाने की खासियत है।

भोजपुरी, हिंदी, साउथ और पंजाबी भाषा का अनोखा कॉम्बो

फिल्म 'डकैत' का ये गाना 'टच बडी' में भोजपुरी, हिंदी, साउथ और पंजाबी भाषा का अनोखा कॉम्बो है, जो इसे और भी मनोरंजक बनाता है। बता दें, पवन सिंह के फैंस उनके इस नए लुक को देखकर बहुत खुश हैं। बता दें, फिल्म 'डकैत' अगले महीने, यानी 10 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इसके अलावा, फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे।

पवन सिंह को लेकर अक्सर कई तरह की बातें कही जाती हैं

फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को लेकर अक्सर कई तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन इस पर प्रतिक्रिया देते हुए 15 दिन पहले मोनालिसा ने कहा था कि उनके साथ पवन सिंह का व्यवहार हमेशा प्रोफेशनल रहा है। उन्होंने कभी भी उनके साथ गलत व्यवहार नहीं किया, जो काफी वायरल हुआ था। इस पर अभिनेत्री का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के बारे में बाहर से जो छवि बनती है, वो हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होती।

Updated on:
29 Mar 2026 09:08 am
Published on:
29 Mar 2026 09:08 am