मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने 83 की उम्र में बयां किया वो मानसिक दर्द, जिसने अंदर ही अंदर तोड़ दिया है उन्हें

Amitabh Bachchan Reveals Mental Pain: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में 83 उम्र में एक बेहद व्यक्तिगत और संवेदनशील बात को शेयर किया, जिसमें उन्होंने उस 'मानसिक' दर्द का उल्लेख किया जो उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रहा है।

2 min read
Apr 06, 2026
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स: IMDb)

Amitabh Bachchan Reveals Mental Pain: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा से इंडस्ट्री के सबसे डिसिप्लिन वाले स्टार रहे हैं। पिछले 6 दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कभी किसी फिल्म सेट पर देरी से आज तक नहीं पहुंचे। अपने काम को लेकर अमिताभ में इतनी सीरियस रहते है कि वो 83 की उम्र भी काम करते रहना चाहते हैं। हाल में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके लिए एक भी दिन काम नहीं करना डिस्टर्बिंग है, वो हर दिन काम करते रहना चाहते हैं। इसलिए उन्हें इंडस्ट्री का सबसे समय का पाबंद एक्टर कहा जाता है।

ये भी पढ़ें

आकांक्षा चमोला पर लगा संस्कृत मंत्र के अपमान का आरोप, बढ़ा विवाद, यूजर्स बोले- आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं

बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब है मेरे लिए

अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे ब्लॉग में हर दिन काम पर नहीं जाने के दुख के बारे में बताया है, जिसमें अमिताभ ने लिखा है, 'एक ऐसा दिन जो आलस से भरा था, कोई खास वजह नहीं थी। बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब लगता था और जब आप हर दिन तय समय के अनुसार काम नहीं करते, तो आदत बनने की पूरी प्रक्रिया, जो पहले से चल रही है अचानक एक दिन मिस्ट्री बन जाता है, जबकि सामान्य तौर पर सब कुछ एकदम सही तालमेल में चलता था।'

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया, 'आप सोचते हैं कि दिन वैसा क्यों नहीं चल रहा जैसा आप चाहते हैं। अगर हमारे अंदर इस भावना की समझ हो, तो हमारे चारों ओर शांति और सुकून बना रहे, लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा कभी नहीं होता और यही चिंता को और बढ़ा देता है। कहते हैं कि एंग्जायटी में जीना मन और शरीर के लिए हानिकारक है और इस कमजोरी के कारण एंग्जायटी से भरा दिन बिताना ठीक नहीं है।'

उम्र के हर पढ़ाव पर काम करते रहना चाहते है एक्टर

बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है जब अमिताभ ने उम्र के इस पढ़ाव में भी काम करते रहने की इच्छा जताई हो। एक्टर ने अपने एक पिछले ब्लॉग में बढ़ती उम्र के बारे में लिखा था।

जिसमें अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उनके लिए कितना जरूरी है उम्र के हर पढ़ाव पर काम करते रहना। एक्टर ने एक पोस्ट में समय पर जाने की बात भी कही थी जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए थे। अमिताभ को फैंस हर उम्र में काम करते देखना चाहते हैं। दरअसल, कुछ समय पहले उन्हें एक बहुत दमदार रोल वाले फिल्म कल्कि में देखा गया था। अब इसके दूसरे पार्ट में एक्टर नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा एक्टर ने हाल में KBC के 17 वें सीजन को बाय बोला है। ऑडियंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Published on:
06 Apr 2026 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर