मनोरंजन

ईशा रिखी संग तलाक अनाउंसमेंट के बीच बादशाह का नया गाना ‘चिम्ना’ हुआ वायरल, मराठी इंडस्ट्री में किया डेब्यू

Badshah Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह इस वक्त अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ईशा रिखी संग तलाक के अनाउंसमेंट के बीच रैपर बादशाह का नया गाना 'चिम्ना' रिलीज हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2026, 12:02 PM IST
Badshah Isha Rikhi Divorce
बादशाह और ईखा रिखी (फोटो सोर्स- Instagram/isharikhi)

Badshah Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह की जिंदगी में 31 अगस्त का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ उनकी निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव हुआ और उन्होंने पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से अलग होने की घोषणा की, तो दूसरी ओर उसी दिन उनके म्यूजिक करियर में भी एक नया अध्याय जुड़ गया। तलाक के एलान के बीच बादशाह ने अपना पहला मराठी हिप-हॉप गाना 'चिम्ना' रिलीज कर दिया। इस गाने के जरिए उन्होंने पहली बार मराठी संगीत की दुनिया में कदम रखा है।

तलाक की खबर के बीच नया गाना रिलीज

बादशाह और ईशा रिखी ने सोमवार रात सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि वे आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला कर चुके हैं। इस घोषणा के बाद जहां सोशल मीडिया पर बादशाह की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई, वहीं कुछ ही घंटों बाद उनके नए गाने 'चिम्ना' ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया।

'चिम्ना' को बादशाह के सामान्य हिप-हॉप अंदाज और महाराष्ट्र की लोक-संगीत परंपरा के मेल के तौर पर पेश किया गया है। गाने में आधुनिक रैप बीट्स के साथ स्थानीय संगीत का रंग सुनने को मिलता है। बादशाह ने अपने मराठी डेब्यू को लेकर महाराष्ट्र और वहां के संगीत प्रेमियों के प्रति आभार भी जताया है।

महाराष्ट्र की जमीन और संस्कृति दिखाता है वीडियो

'चिम्ना' का म्यूजिक वीडियो महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शूट किया गया है। वीडियो में राज्य की रोजमर्रा की जिंदगी और स्थानीय संस्कृति की कई झलकियां देखने को मिलती हैं। शादी के जुलूस से लेकर मजदूरों की जिंदगी और पारंपरिक अखाड़े में पहलवानों की ट्रेनिंग तक, वीडियो में महाराष्ट्र के अलग-अलग रंगों को दिखाने की कोशिश की गई है।

गाने में प्लेबैक सिंगर दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर की आवाज भी शामिल है। वहीं मराठी अभिनेत्री नेहा खान भी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा हैं। इस वजह से गाने में मराठी लोक-संस्कृति और आधुनिक म्यूजिक का एक अलग मिश्रण देखने को मिलता है।

बादशाह ने क्यों चुनी मराठी भाषा?

मराठी संगीत में कदम रखने को लेकर बादशाह का कहना है कि भारत के क्षेत्रीय संगीत में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं और वह देश के अलग-अलग हिस्सों की संगीत परंपराओं को अपने काम के जरिए सेलिब्रेट करना चाहते हैं। 'चिम्ना' को उन्होंने महाराष्ट्र के प्रति अपने लगाव और वहां के संगीत से जुड़ने की कोशिश बताया है।

ईशा रिखी से शादी के पांच महीने बाद अलग हुए बादशाह

बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक निजी समारोह में शादी की थी। इससे पहले दोनों करीब चार साल तक रिश्ते में रहे थे। ईशा ने जून में सोशल मीडिया पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, जुलाई से दोनों के रिश्ते में परेशानी की खबरें सामने आने लगी थीं।

अब दोनों ने खुद अलग होने की पुष्टि कर दी है। यह बादशाह की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से 2012 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। साल 2020 में उनका तलाक हो गया था। ईशा रिखी के साथ भी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और करीब पांच महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Updated on:
1 Sep 2026, 12:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tum Mere Ho Review: प्यार, धोखा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’, बॉलीवुड में चमकने को तैयार टीवी के दो बड़े सितारे

नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी को गोद लेने की चाहत रखने वाले फैजान अंसारी कौन? कितने हैं सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स?

विश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा में IIFA इवेंट में पहुंचे सलमान खान, वीडियो आया सामने

‘मेरे बेटे की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी’, सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद पिता को ऑफर हुई सांसद की कुर्सी, चौंकाने वाला खुलासा

‘ये एक अरेंज मैरिज है’, सुपरस्टार तेजा सज्जा ने शादी की कन्फर्म, जानें कौन हैं होने वाली पत्नी