31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रीति जिंटा और करीना कपूर में फिर होगा पंगा? ननदोई कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ से क्लैश पर बोलीं बेबो

Kareena Kapoor On Daayra vs Vibe Clash: फिल्म 'दायरा' में नजर आने जा रहीं करीना कपूर ने ननदोई कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म से क्लैश पर अपना जवाब दिया है।
2 min read
Google source verification
Kareena Kapoor On Daayra vs Vibe Clash

करीना कपूर और प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स- IMDb)

Kareena Kapoor On Daayra vs Vibe Clash: बॉलीवुड में जब एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो अक्सर बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा शुरू हो जाती है। इस बार 18 सितंबर को भी दर्शकों को दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। एक तरफ मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' है, जिसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी ‘वाइब’ रिलीज होगी। खास बात यह है कि 'वाइब' में कुणाल खेमू खुद भी अभिनय कर रहे हैं और ये फिल्म करीना कपूर के रिश्ते में देवर की फिल्म है।

ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक होने के कारण जब करीना कपूर से इस टकराव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी तरह की चिंता जाहिर करने के बजाय कुणाल खेमू की जमकर तारीफ की।

कुणाल खेमू की एक्टिंग की तारीफ

'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना कपूर ने कुणाल खेमू को इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया। उन्होंने खास तौर पर उनकी कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की। करीना का मानना है कि कुणाल जिस तरह कॉमेडी करते हैं, वह उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।

करीना ने कहा कि कुणाल एक शानदार अभिनेता हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग का मुकाबला करना आसान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वाइब’ में दर्शकों को कुणाल का एक ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जो शायद उन्होंने पहले नहीं देखा होगा।

बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोलीं- दोनों फिल्मों के लिए जगह है

आमतौर पर दो फिल्मों के एक साथ रिलीज होने पर निर्माता और कलाकार बॉक्स ऑफिस पर होने वाले नुकसान को लेकर चिंतित नजर आते हैं। लेकिन करीना कपूर ने इस मामले में बिल्कुल अलग नजरिया रखा। उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच जगह होती है और दो बेहतरीन फिल्में एक साथ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

करीना ने ‘वाइब’ को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कुणाल की फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। उनके मुताबिक दोनों फिल्मों का जॉनर भी अलग है, इसलिए दर्शकों के पास अपनी पसंद के हिसाब से फिल्म चुनने का विकल्प होगा।

‘दोनों फिल्में चलेंगी तो घर में ही खुशी आएगी’

करीना कपूर ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि अगर दोनों फिल्में सफल रहती हैं तो इसका फायदा उनके अपने परिवार को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह दोनों फिल्मों के लिए खुश होंगी और चाहती हैं कि दोनों ही अच्छा कारोबार करें।

करीना और कुणाल के रिश्ते को देखते हुए उनका यह बयान काफी खास माना जा रहा है। एक तरफ करीना की फिल्म ‘दायरा’ गंभीर और क्राइम-थ्रिलर कहानी पर आधारित बताई जा रही है, वहीं कुणाल की ‘वाइब’ में एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा।

‘दायरा’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में करीना

मेघना गुलजार के निर्देशन में तैयार ‘दायरा’ एक गंभीर थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका निभा रही हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज से जुड़े निर्माताओं ने किया है। दूसरी ओर ‘वाइब’ में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

अब 18 सितंबर को जब दोनों फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने आएंगी, तब बॉक्स ऑफिस पर किसे दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल करीना कपूर की शुभकामनाओं ने इस क्लैश को लेकर चर्चा जरूर बढ़ा दी है।