31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बीफ खाने वाला राम नहीं बन सकता’, ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को लेकर भड़कीं अभिनेत्री निकिता रावल

Nikita Rawal On Ranbir Kapoor Ramayana: एक्ट्रेस निकिता रावल ने एक बार फिर 'रामायण' में रणबीर कपूर के काम करने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। निकिता का कहना है कि बीफ खाने वाला राम का किरदार कैसे कर सकता है।
2 min read
Google source verification
Nikita Rawal On Ranbir Kapoor Ramayana

निकिता रावल और रणबीर कपूर (फोटो सोर्स- Instagram/nikita_rawal)

Nikita Rawal On Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है, लेकिन इसी बीच अभिनेता के पुराने खान-पान से जुड़े एक बयान को लेकर विवाद फिर चर्चा में आ गया है।

अब अभिनेत्री निकिता रावल ने रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर सवाल उठाते हुए उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। निकिता ने यहां तक कहा है कि अगर रणबीर इस मामले में सफाई या माफी नहीं देते हैं, तो वह उनके खिलाफ बॉयकॉट अभियान शुरू करेंगी।

निकिता ने एक बार फिर उठाया सवाल

एक इवेंट में स्पॉट हुईं निकिता रावल ने एक बार फिर इस पर सवाल उठाया है। निकिता ने कहा, 'जो आदमी बीफ खाने की बात स्वीकार कर चुका हो, वो भगवान राम का किरदार कैसे निभा सकता है? आप उस चरित्र को कैसे पर्दे पर उतारेंगे? मेरा सवाल तब भी यही था, आज भी यही है और आगे भी यही रहेगा। अगर आप ऐसा किरदार निभा रहे हैं, तो कम से कम सामने आकर यह स्पष्ट तो करें कि अब आप बीफ नहीं खाते हैं या आपकी सोच क्या है। जब आप ऐसी चीजें करेंगे, तो विवाद तो खड़ा होगा ही।'

'ऐसा किरदार निभाना आसान नहीं'

निकिता रावल ने इससे पहले कहा था कि किसी कलाकार के लिए किसी ऐतिहासिक या धार्मिक चरित्र को पर्दे पर उतारना सिर्फ अभिनय का काम नहीं है। खासकर जब किरदार करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हो, तब कलाकार की सार्वजनिक छवि और उसके पुराने बयानों को भी लोग अपनी नजर से देखते हैं।

उन्होंने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि किसी व्यक्ति की निजी पसंद अलग हो सकती है, लेकिन जब वही व्यक्ति किसी पूजनीय धार्मिक चरित्र का अभिनय करता है तो दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखना भी जरूरी है।

माफी नहीं मांगी तो बॉयकॉट की चेतावनी

निकिता रावल ने अपने बयान में रणबीर कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर बॉयकॉट कैंपेन चलाने की बात भी कही है। उनका कहना है कि अगर अभिनेता पुराने विवाद पर अपनी बात नहीं रखते और माफी नहीं मांगते, तो वो खुद उनके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला कर सकती हैं।

हालांकि, यह निकिता रावल की व्यक्तिगत मांग और राय है। रणबीर कपूर की ओर से इस ताजा बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनेता इस विवाद पर कोई स्पष्टीकरण देते हैं या नहीं।

पहले भी हो चुकी है रणबीर के बयान पर बहस

रणबीर कपूर के खान-पान से जुड़ी पुरानी टिप्पणी पहले भी सोशल मीडिया और सार्वजनिक बहस का हिस्सा रह चुकी है। अब ‘रामायण’ में उनके भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद वही मुद्दा दोबारा सामने आ गया है। फिल्म के धार्मिक विषय को देखते हुए इससे जुड़ी हर चर्चा का असर दर्शकों की भावनाओं पर पड़ सकता है।

फिलहाल ‘रामायण’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। रणबीर कपूर के साथ फिल्म में साई पल्लवी समेत कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ही अभिनेता की भूमिका को लेकर उठे इस विवाद ने चर्चा को और बढ़ा दिया है।