31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पूरा विकास कभी फोटो में नहीं दिखता था’, शेखर सुमन की कहानी में छिपा था बड़ा तंज

Shekhar Suman Statement: शेखर सुमन ने 'शेखर टूनाइट' में 'विकास' को लेकर बचपन की फोटो का मजेदार किस्सा सुनाया और मेटाफर के जरिए तंज किया। उनके बयान पर यूजर ने भी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Google source verification
Shekhar Tonight episode

शेखर सुमन की कहानी में छिपा था बड़ा तंज (सोर्स: Instagram-shekhusuman)

Shekhar Tonight Viral: शेखर सुमन अपने शो 'शेखर टूनाइट' में अक्सर मजेदार अंदाज में गंभीर बात कहने के लिए जाने जाते हैं। अब शो के एक एपिसोड में उन्होंने 'विकास' को लेकर ऐसा मेटाफर इस्तेमाल किया, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। शेखर सुमन ने बचपन में परिवार के साथ फोटो खिंचवाने की एक कहानी सुनाई और उसके जरिए 'विकास' की तस्वीर और हकीकत पर तंज किया।

'विकास' की बचपन की फोटो का सुनाया किस्सा

शेखर सुमन ने बताया कि बचपन में विकास का पूरा परिवार मेले में एक साथ फोटो खिंचवाता था। परिवार के सभी लोगों को एक फ्रेम में लाने में फोटोग्राफर को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। छोटे से विकास को कभी आगे, कभी पीछे और कभी इधर से उधर खड़ा किया जाता था।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब आखिरकार फोटो खींची जाती, तो परिवार की भीड़ में कभी विकास के सिर के बाल दिखाई देते थे तो कभी सिर्फ हाथ की उंगली। यानी पूरी तस्वीर में विकास ठीक से नजर ही नहीं आता था।

'विकास' को फोटो का जुनून हो गया

शेखर सुमन की कहानी के मुताबिक, इसी वजह से विकास के लिए अकेले फोटो खिंचवाना एक बड़ी उपलब्धि बन गया। उन्होंने कहा कि विकास अपनी फोटो और इमेज को लेकर हमेशा परेशान और जुनूनी रहा।

इसके बाद शेखर सुमन ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए कहा कि विकास ने तस्वीर से बिगड़ी हुई तकदीर बनाने की ठान ली और कई साल बाद आखिरकार उसके हाथ टेक्नोलॉजी लग गई। बता दें, शो में शेखर सुमन ने इस पूरे किस्से को एक मेटाफर के तौर पर पेश किया। उन्होंने शुरुआत में ही संकेत दिया कि बात सिर्फ विकास की नहीं है, बल्कि कहानी के जरिए इससे कुछ ज्यादा कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर ने किया तंज

शेखर सुमन की इस बात पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विकास सिर्फ बातें और टीवी फ्रेम में ही खड़ा है, जमीन पर तो सिर्फ इनकी एडवांस्ड फेंकोलॉजी चल रही है।' इस कमेंट में यूजर ने शेखर सुमन के 'विकास' वाले मेटाफर को अपने अंदाज में आगे बढ़ाते हुए तंज कसा।