31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इसे शेयर या डाउनलोड न करें’, AI वीडियो पर शालिनी पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ”ये मैं नहीं हूं, इसे रिपोर्ट करें’

Shalini Pandey AI Video: शालिनी पांडे ने अपने AI वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा कि ये बहुत परेशान करने वाला है और वो टेक्नोलॉजी के इस तरह के गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करती हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 31, 2026

Shalini Pandey AI Generated Video

वायरल AI वीडियो पर शालिनी पांडे ने तोड़ी चुप्पी। (फोटो सोर्स: instagram- @shalzp)

Shalini Pandey AI Generated Video: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के बाद अब एक्टर शालिनी पांडे डीपफेक वीडियो के बढ़ते खतरे का शिकार होने वाली लेटेस्ट सेलिब्रिटी बन गई हैं। हालांकि, वो इस समस्या से निपटने के लिए तेजी से कदम उठा रही हैं। उन्होंने सफाई देते हुए साफ तौर पर कहा है कि इस वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

शालिनी पांडे ने अपनी पोस्ट में क्या कहा

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शालिनी पांडे ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "मैं अपने एक नकली AI-जनरेटेड वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं जो अभी ऑनलाइन वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूरी तरह से बनावटी है और इसमें मैं नहीं हूं। लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने और नुकसान पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस तरह गलत इस्तेमाल होते देखना बहुत परेशान करने वाला है।"

'मैं सभी से जिम्मेदार और समझदार बनने की अपील करती हूं'

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस तरह के गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करती हूं और मानती हूं कि टेक्नोलॉजी का ऐसा गलत इस्तेमाल कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। अगर आपको यह वीडियो दिखे, तो कृपया इसे शेयर, फॉरवर्ड, डाउनलोड या इस पर कोई प्रतिक्रिया न दें। इसके बजाय, कृपया तुरंत इसकी रिपोर्ट करें। मैं सभी से जिम्मेदा और समझदार बनने और इसे और ज्यादा फैलाने के बजाय इसे रोकने में मदद करने की अपील करती हूं। धन्यवाद!"

पहले भी कई सेलिब्रिटीज हो चुके हैं डीपफेक वीडियो का शिकार

इससे पहले, कई भारतीय सेलिब्रिटी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आमिर खान, रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।

मृणाल ठाकुर भी उठा चुकी हैं आवाज

इस महीने की शुरुआत में, मृणाल ठाकुर ने डीपफेक इसके खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी थी। AI-जनरेटेड कंटेंट के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर बात करते हुए, एक्टर ने ऐसी हरकतों को "गैर-कानूनी और अस्वीकार्य" बताया और जोर दिया कि बिना इजाजत किसी और की पहचान का इस्तेमाल करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और लिखा, "मेरी चेहरे का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत रोकने के लिए इसे अपना औपचारिक नोटिस समझें। मेरी पहचान का और गलत इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

कौन हैं शालिनी पांडे?

एक्ट्रेस शालिनी पांडे हाल ही में धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ में नजर आई थीं। जबलपुर की रहने वाली शालिनी ने तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2022 में रणवीर के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। इसके अलावा वह इसी साल आई फिल्म ‘राहु केतु’ और सीरीज ‘बैंडवाले’ में भी नजर आई थीं।