
रकुल प्रीत ने रिश्तों में उम्र के फासले पर दिया जवाब (सोर्स: IMDb)
Rakul Preet Relationship: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने प्यार और रिश्तों में उम्र के अंतर को लेकर अपनी राय रखी है। उनका ये पुराना बयान एक बार फिर वायरल हो रहा है। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया था कि क्या प्यार में उम्र मायने रखती है, तो उन्होंने कहा कि उनके लिए प्यार में उम्र से ज्यादा मानसिक मैच्योरिटी जरूरी है।
रकुल प्रीत ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये थोड़ा मुश्किल सवाल है, लेकिन उनके लिए प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। उन्होंने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत फैसला बताया। उनके मुताबिक रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी है कि दोनों की मानसिकता और मैच्योरिटी एक-दूसरे से मेल खाती हो।
रकुल ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई 40 साल का व्यक्ति 20 साल के इंसान की तरह व्यवहार करता है और मानसिक रूप से अपरिपक्व है (मैच्योर ना होना) , तो सिर्फ उसकी उम्र ज्यादा होने से कोई फायदा नहीं है। उनके मुताबिक शारीरिक उम्र से ज्यादा व्यक्ति की मानसिक उम्र और समझ मायने रखती है।
रकुल ने आगे कहा कि अगर दो लोग मानसिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़ते हैं और उनके बीच 10, 20 या 30 साल का उम्र का अंतर भी है, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
जब उनसे सीधे पूछा गया कि अगर कोई 25 साल की लड़की 55 साल के पुरुष से प्यार करती है या उससे शादी करती है तो क्या यह ठीक है, इस पर रकुल ने कहा कि उनके लिए यह ठीक है। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों खुश हैं, तब तक दूसरे लोग कौन होते हैं सवाल उठाने वाले।
रकुल प्रीत सिंह के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार तो कम उम्र में होता है।’ दूसरे ने कहा, ‘सब सही में सोचते है, लेकिन ये सही नहीं है’, वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, ‘हां, आदमी ऐसे बर्ताव क्यों करता है? प्यार के बारे में सोच कर’। दरअसल, रकुल की इस बातचीत का ये हिस्सा अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग रिश्तों में उम्र के अंतर को लेकर एक्ट्रेस की राय पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Updated on:
31 Aug 2026 05:53 pm
Published on:
31 Aug 2026 05:53 pm
