मनोरंजन

कभी रोनाल्डो के प्यार में दीवानी थीं बिपाशा बसु! पब्लिकली किस करते हुए तस्वीरों ने खूब बटोरीं थी सुर्खियां

Bipasha Basu has dated Cristiano Ronaldo : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेबी गर्ल के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब बिपाशा का नाम बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ जुड़ा था। आपको जानकर हेरानी होगी कि एक्ट्रेस एक समय पर फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी डेट कर चुकी हैं।  
2 min read
• •
Jan 07, 2023
bipasha_basu_has_dated_cristiano_ronaldo.jpg
Bipasha Basu has dated Cristiano Ronaldo

Bipasha Basu Birthday : बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी यानी बिपाशा बसु आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस बीच उनके फैंस, इंडस्ट्री के दोस्त और फैमिली सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। हाल ही में वह एक बेबी गर्ल की मां बनीं हैं और इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। जाहिर है कि बिपाशा बसु इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन एक समय ऐसा भी था जब फिल्मों में उनकी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज देखने के लिए फैंस भी बेकरार रहते थे। हालांकि इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के अफेयर के किस्सों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जॉन अब्राहम से लेकर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तक कई हस्तियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। आइए बिपाशा बसु के जन्म दिन पर उनके करियर और लव लाइफ के बारे में आपको बताते हैं।

बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में मॉडलिंग से शुरू की थी। हालांकि फिल्मों में आना उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा। बिपाशा ने साल 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद उन्होंने राज, जिस्म, नो एंट्री, धूम 2, फिर हेरा फेरी, बचना ए हसीनों जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस ने तमिल, तेलुगु और बंगाली फिल्मों में भी अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म ‘अलोन’ थी। इस फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर दिखाई दिए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बिपाशा और करण को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर 2016 में उन्होंने शादी कर ली।

हालांकि करण सिंह ग्रोवर से पहले बिपाशा का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। एक समय था जब बिपाशा और राणा दग्गुबाती के प्यार के किस्से खूब सुनाई दिए थे। दोनों के बीच अफेयर की खबरें सुनाई देने लगीं थीं। इसके बाद बिपाशा की लाइफ में डिनो मोरिया आए, लेकिन ये रिश्ता भी जल्द खत्म हो गया। फिर एक समय ऐसा आया जब जॉन अब्राहम और बिपाशा के प्यार के चर्चे हर तरफ थे। उस समय बिपाशा और जॉन बी-टाउन के हॉट कपल कहे जाते थे। दोनों का रिलेशन करीब 10 साल तक चला, लेकिन एक दिन जॉन अब्राहम ने मीडिया को बताया कि वो और बिपाशा अब अलग हो चुके हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉन के अलावा बिपाशा बसु का नाम स्पोर्टस की दुनिया के दिग्गज फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ भी जुड़ चुका है। कथित तौर पर स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो और बिपाशा के बीच किस भी हुआ था। इस खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा और रोनाल्डो के बीच यह किस साल 2007 में हुआ था। इस दौरान दोनों की तस्वीर भी सामने आई थी। कहा यह भी जाता है कि दोनों एक-साथ एक इवेंट में शामिल हुए थे ओर बाद में एक पार्टी में साथ में स्पॉट किए गए थे।

Published on:
07 Jan 2023 10:27 am
Also Read
View All
“नाना समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी”, तनुश्री दत्ता का नहीं हो रहा गुस्सा शांत, नाना पाटेकर के निधन के बाद बोला हमला

Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड एंट्री करते ही नकुल ढुल ने स्काउट को दी सलाह, लव गिल को लेकर बोले- रख थोड़ा डिस्टेंस

Rise And Fall 2: लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के संसदीय झगड़े को प्रियंका चाहर चौधरी ने किया याद, बोलीं- मैं आपकी फैन हूं

‘राम-सीता’ पर टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा निशाने पर, हैदराबाद शो पर बजरंग दल ने दी खुली चेतावनी

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा