मनोरंजन

Chand Mera Dil Teaser: लिप-लॉक और अनन्या पांडे की ‘बोल्ड सींस’ ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Chand Mera Dil Teaser: 'चांद मेरा दिल' फिल्म का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। खासतौर पर लिप-लॉक सीन और अनन्या पांडे की बोल्ड और आत्मविश्वास से भरपूर एक्टिंग ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।
2 min read
Apr 07, 2026
Chand Mera Dil Teaser: लिप-लॉक और अनन्या पांडे की 'बोल्ड सींस' ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
स्टार्स अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी (फोटो सोर्स: dharmamovies के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Chand Mera Dil Teaser: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का अपना एक अलग अंदाज और स्थान है। साल 2026 इस जॉनर के फिल्मों के लिए बेहद खास होने वाला है। बता दें, साल 2025 में सुपरहिट फिल्म 'सैयारा' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, अब वहीं जादू दोबारा वापस आने वाला है। स्टार्स अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की जोड़ी लेकर फिल्म 'चांद मेरा दिल' जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।

इमोशन और लव टेल तक की कहानी

फिल्म का नया टीजर रिलीज हो चुका है, जो कॉलेज के शुरुआती दिनों से लेकर इमोशनल लव टेल तक की कहानी दिखाएगा। इस टीजर की शुरुआत में आप देख सकते है कि लक्ष्य का डायलॉग कितना दमदार है, "प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है…" साथ ही, अनन्या, लक्ष्य की जोड़ी स्क्रीन पर कई बार एक-दूसरे को लिप-लॉक करते नजर आते है। बता दें, युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में इमोशनल और इंटीमेट सीन्स का खास ध्यान रखा गया है, जो दर्शको को काफी पसंद आ रही है।

इतना ही नहीं, टीजर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे एक खूबसूरत लव स्टोरी में अक्सर दर्द और जुदाई का पल आ जाता है, जिसमें अनन्या कहती हैं, "हमारी लव स्टोरी लेजेंड्री होगी," इस पर लक्ष्य का जवाब आता है, "लेजेंड्री लव स्टोरी का अंत हमेशा ट्रैजिक होता है।" इस बात से फिल्म की कहानी में छिपे गहरे और इमोशनल पहलू साफ नजर आ रहा हैं, जो एक जुनूनी और इंटेंस कपल के रूप में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री देखने लायक है। टीजर के लास्ट में लक्ष्य का रोल हिंसक होता दिखता है, जो कहानी में एक ट्विस्ट का संकेत देता है।

म्यूजिकल लव स्टोरी

ये म्यूजिकल लव स्टोरी धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित है। फिल्म 22 मई को थिएटर में रिलीज होगी। बता दें, अनन्या पांडे के लिए ये फिल्म उनके करियर में एक नई शुरुआत की तरह है, खासकर करण जौहर की मदद से जो उन्हें और भी बेहतर अवसर देने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म 'चांद मेरा दिल' रोमांस के ऐसे रंग लेकर आ रही है, जो युवा और दीवाने दिलों को जरूर भाएंगे।

Updated on:
07 Apr 2026 01:43 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:43 pm