
दिशा वकानी के पिता का निधन(फोटो सोर्स; x)
Disha Vakani father death: फेमस टीवी शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में दया बेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी के पिता, भीम वकानी का अहमदाबाद में निधन हो गया है। बता दें, भीम वकानी एक जाने-माने स्टार थे, जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ पेंटिंग और निर्देशन में भी काम किया था और कामयाबी हासिल की थी।
शो के डायरेक्टर असित कुमार मोदी ने दावा किया है कि कि भीम वकानी की तबीयत काफी दिन से ठीक नहीं थी और परेशानी से गुजर रहे थे। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आई है कि अस्थमा के कारण उनका निधन हो गया। भीम वकानी ने बॉलीवुड फिल्म "लगान" में भी काम किया था। उन्होंने अपनी बेटी दिशा के करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई। दिशा वकानी की कामयाबी में उनके पिता का बड़ा योगदान माना जाता है।
इतना ही नहीं, असित कुमार मोदी ने कहा कि वे भीम वकानी के बहुत करीबी थे और उनका परिवार जैसा रिश्ता था और जब भी वो मुंबई आते थे, तो मोदी के घर आते और साथ समय बिताते थे। भीम वकानी के जाने से उनके लिए परिवार का एक सदस्य जैसे खो गया है, वो काफी इमोशनल हुए है।
दिशा वकानी की तरह उनके भाई मयूर वकानी भी इस शो में सुंदरलाल के रोल से काफी फेमस हैं। परिवार का ये जुड़ाव शो के लिए खास है, क्योंकि उनके पिता भी पहले शो में नजर आए थे। बता दें, भीम वकानी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शाहरुख खान, आमिर खान, और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया। उनका अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया जाएगा। ये दुखद खबर टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए एक बड़ी क्षति है।
बता दें, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को लेकर फैंस अक्सर सवाल करते रहे है कि दया बेन की एंट्री कब होगी, लेकिन इस पर 10 सालों से सस्पेंस बना हुआ है। असित मोदी ने इस सवाल के जवाब में पहले कहा था, “वैसे तो ऐसा होना मुश्किल है लेकिन मैं यही कामना करता हूं कि वो वापस आएं। चाहे जो भी हो, हम दयाबेन को शो में वापिस लाने की कोशिश करेंगे और हम इसपर काम भी कर रहे हैं।’
शो में दयाबेन का रोल दिशा वकानी ने निभाया था और उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान शो से ब्रेक लिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी ही नहीं की। दिशा वकानी को शो में वापस लाने के लिए असित मोदी ने कई प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे। अब एक बार फिर असित मोदी दिशा वकानी को लाने की कोशिश में हैं।
Updated on:
07 Apr 2026 12:36 pm
Published on:
07 Apr 2026 12:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
