
हेमा मालिनी (फोटो सोर्स: @fpjindia)
Hema Malini accepted Dharmendra Padma Vibhushan: आज 25 मई को दिल्ली में आयोजित पद्म अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी को प्रदान किया। इस इमोशनल पल में उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद थीं और अवॉर्ड मिलते वक्त वो रो पड़ीं और हेमा मालिनी इमोशनल नजर आईं।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अहाना देओल को इमोशनल होते देखा जा सकता है। जब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की तरफ से ये सम्मान स्वीकार किया तो पूरे हॉल में एक इमोशनल माहौल था। अहाना के आंसू उन लाखों लोगों की भावनाओं को बयान कर रहे थे जो धर्मेंद्र को अपना प्रिय स्टार मानते थे। साथ ही, PIB के पोस्ट में धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा के सबसे बहुमुखी और सफल एक्टर में से एक बताया गया जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी। ये पद्म विभूषण उनके छह दशकों से ज्यादा के शानदार फिल्मी सफर को श्रद्धांजलि है।
अवॉर्ड लेने से पहले HT संग खास बातचीत में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि इस बड़े मौके पर सनी देओल और बॉबी देओल कहां हैं, तो उन्होंने बताया, "सनी, बॉबी और परिवार के सभी बच्चे इस समय मुंबई में हैं, लेकिन वह सब इस सम्मान से बेहद खुश और गौरवान्वित हैं। हम सभी जानते हैं कि यह हमारे पूरे परिवार के लिए कितना बड़ा और ऐतिहासिक पल है। धर्मेंद्र जी की विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी।"
बता दें, एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया था। इससे पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में हुआ था। देओल भाइयों ने बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में एक प्रार्थना सभा रखी थी और हेमा मालिनी ने दिल्ली में अलग से प्रार्थना सभा आयोजित की थी।
Updated on:
25 May 2026 07:20 pm
Published on:
25 May 2026 07:19 pm
