25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमारी संस्कृति को बख्श दो! अनन्या पांडे का भरतनाट्यम परफॉर्मेंस देख भड़के लोग

Ananya Panday trolled Bharatnatyam performance: अनन्या पांडे का भरतनाट्यम परफॉर्मेंस देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली नजर आईं। जहां कुछ यूजर्स उनकी कोशिश की तारीफ कर रहे थे और इसे भारतीय संस्कृति के प्रति एक अपमान के तौर पर देख रहे थे।

2 min read
Google source verification
हमारी संस्कृति को बख्श दो!अनन्या पांडे का भरतनाट्यम परफॉर्मेंस देख भड़के लोग

'चांद मेरा दिल' (फोटो सोर्स: IMDb)

Ananya Panday trolled Bharatnatyam performance: लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' पिछले शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हुई लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो चीज हेडलाइन बन रही है वो फिल्म की कहानी नहीं बल्कि अनन्या पांडे का भरतनाट्यम डांस है जिसे लेकर दर्शकों में जमकर बवाल मचा हुआ है।

फिल्म में दो सीन स्पेशल हैं

फिल्म में दो खास सीन हैं जिनमें अनन्या का किरदार चांदनी रोबोटिक-भरतनाट्यम फ्यूजन डांस करती है। पहला सीन कॉलेज का है जहां लक्ष्य का किरदार पहली बार उसे देखता है। दूसरा सीन कॉलेज के एलुमनाई मीट का है। इन दोनों सीन ने सोशल मीडिया पर ऐसी आलोचना को जन्म दिया जो तेजी से वायरल हो गई। इस पर एक यूजर ने लिखा कि AI से वे स्टेप्स करवा लेने चाहिए थे, वो बेहतर होता। कोई इतना घटिया डांस क्यों परोस रहा है? एक और कमेंट में कहा गया कि वो इस पारंपरिक नृत्य का मजाक उड़ा रही हैं,हमारी संस्कृति को बख्श दो।

बता दें, इसमें सबसे तीखी बात किसी ने ये लिखी कि ये प्रदर्शन भरतनाट्यम जैसी खूबसूरत कला का अपमान है और बॉलीवुड के इन किडोस को हॉप्स और पश्चिमी नृत्य तक ही सीमित रहना चाहिए।

विवादों के बाद ये बड़ा सवाल सामने आता है

इन सब विवादों के बाद ये बड़ा सवाल सामने आता है कि जब किसी पारंपरिक और प्रशिक्षण मांगने वाली कला को फिल्मों में दिखाया जाए तो क्या पर्याप्त तैयारी होती है? भरतनाट्यम एक ऐसा शास्त्रीय नृत्य है जिसे सालों की साधना चाहिए होती है। दर्शकों की नाराजगी इस बात से भी है कि एक पवित्र कला रूप को बिना उचित प्रशिक्षण के पर्दे पर पेश किया गया।

'चांद मेरा दिल' का डांस विवाद तब और बड़ा हो गया जब फिल्म को दर्शकों का उम्मीद के अनुसार रिस्पॉन्स भी नहीं मिला। फिल्म को लेकर समीक्षाएं मिली-जुली रहीं। दरअसल, ये म्यूजिकल लव स्टोरी धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित है।

बता दें, अनन्या पांडे के लिए ये फिल्म उनके करियर में एक नई शुरुआत की तरह है, खासकर करण जौहर की मदद से जो उन्हें और भी बेहतर अवसर देने की कोशिश कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग