25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया नॉन-कोऑपरेशन बैन!एक्टर की बढ़ीं मुश्किलें

Ranveer Singh banned: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने Bollywood एक्टर रणवीर सिंह पर नॉन-कोऑपरेशन का आरोप लगाते हुए उन पर बैन लगा दिया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

2 min read
Google source verification
FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया नॉन-कोऑपरेशन बैन, एक्टर की बढ़ीं मुश्किलें

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर(फोटो सोर्स: X के @bolly_talkies अकाउंट द्वारा)

Ranveer Singh banned: फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म से अचानक बाहर होने के बाद मामला अब इंडस्ट्री संगठनों तक जा पहुंचा है। खबरों के अनुसार, फिल्म निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर ने इस मुद्दे को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के सामने उठाया था, जिसके बाद फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है।

ये फैसला अंतिम माना जाएगा या नहीं, अभी भी चर्चा है जारी

एक्टर रणवीर सिंह को पहले 'डॉन 3' के नए लीड स्टार के तौर पर अनाउंस किया गया था। फिल्म की घोषणा के बाद इसे लेकर काफी चर्चा भी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद खबरें आने लगीं कि एक्टर और मेकर्स के बीच क्रिएटिव मतभेद पैदा हो गई हैं, जिसके चलते प्रोजेक्ट रुक गया। इसी बीच, रणवीर के फिल्म से अलग होने की खबर ने विवाद को और बढ़ा दिया। बता दें, फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने और बैन जैसे गंभीर मुद्दा बताते हुए FWICE में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फेडरेशन ने मामले की समीक्षा की और इंडस्ट्री से रणवीर सिंह के साथ सहयोग न करने का निर्देश जारी किया। हालांकि, ये फैसला अंतिम माना जाएगा या नहीं, इस पर अभी भी चर्चा जारी है।

अशोक पंडित ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी

बता दें, FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने के ठीक पहले किसी एक्टर का फिल्म छोड़ देना पूरी यूनिट और प्रोडक्शन के लिए बड़ा नुकसान बन जाता है। उन्होंने ऐसे मामलों को इंडस्ट्री के लिए चिंताजनक ट्रेंड बताया। फिल्म 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन पर भारी रकम खर्च हो चुकी थी और अब प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट हर्जाने की मांग पर विचार कर रहा है। बता दें, रणवीर सिंह इस मामले को सुलझाने के लिए बातचीत भी कर रहे हैं।

तो वहीं दूसरी ओर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के भी इस विवाद में दखल देने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा सकती है ताकि मामला आगे न बढ़े। फिलहाल 'डॉन 3' का भविष्य क्या होगा और रणवीर सिंह इस विवाद पर कब खुलकर बोलेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।