22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 OTT: इंतजार हुआ खत्म! 5 जून को OTT पर दस्तक देगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

Dhurandhar 2 OTT Release In India: रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म की इंडिया में OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। आइये जानते हैं ये ब्लॉकबस्टर फिल्म कौन-से प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी…

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 The Revenge OTT release date 5 june in india on jiohotstar official announcement

धुरंधर 2 की OTT रिलीज डेट आई सामने

Dhurandhar 2 OTT Release: मार्च 2026 में रिलीज हुई फिल्म'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए। ये फिल्म भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। सफलता के झंडे गाड़ते हुए इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने शानदार 8 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। बड़े पर्दे पर दर्शकों को दीवाना बनाने के बाद, अब यह ओटीटी पर आने को तैयार है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उस तारीख का अनाउंसमेंट हो गया है। आइये जानते हैं फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी...

'धुरंधर 2' की इस दिन देगी OTT पर दस्तक (Dhurandhar 2 OTT Release)

फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, जो अब पूरी तरह खत्म हो गया है। रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर 'जियोहॉटस्टार' (JioHotstar) बना है। प्लेटफॉर्म द्वारा किए गए आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून 2026 को शाम 7 बजे किया जाएगा। इसके ठीक अगले दिन, यानी 5 जून 2026 से यह फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स के लिए स्ट्रीम होने लगेगी। ऐसे में जो लोग इसे थिएटर में देखने से चूक गए थे, वह अब अपने घर पर आरास में बैठकर देख सकते हैं।

विदेशों में नेटफ्लिक्स पर आया है 'लंबा वर्जन' (Dhurandhar The Revenge OTT release date out in India)

आपको बता दें, भारत से बाहर रहने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 14 मई 2026 को ही रिलीज की जा चुकी है। अमेरिका, कनाडा और मिडिल ईस्ट जैसे देशों के लिए रिलीज किया गया यह अंतरराष्ट्रीय वर्जन थोड़ा अलग और लंबा है। इस इंटरनेशनल कट का टाइम 3 घंटे 52 मिनट है, जिसमें कई बिना सेंसर किए गए डायलॉग्स, ज्यादा हिंसक एक्शन और कुछ ऐसे सीन्स जोड़े गए हैं जिन्हें भारतीय सिनेमाघरों से हटा दिया गया था।

पहले पार्ट 'रॉ वर्जन' को लेकर फैंस हुए कंप्यूज (Dhurandhar Raw and Unseen version Netiflx)

इसी बीच, सोशल मीडिया पर फैंस तब थोड़े असमंजस में पड़ गए जब दोनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने अचानक 'धुरंधर' (पहले भाग) का 'रॉ एंड अनदेखा' (Raw & Unseen) वर्जन जारी कर दिया था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह पार्ट 1 है या पार्ट 2। लेकिन मेकर्स ने साफ किया है कि यह केवल पहले पार्ट का ही अनकट वर्जन है, जो 22 मई 2026 से दर्शकों के लिए लाइव हो चुका है।

गौरतलब है कि 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी/हमजा अली मजारी का यादगार किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।