मनोरंजन

‘मेरे साथ 10 साल से खेल रही है’, Lock Upp में आते ही गौरव खन्ना ने किया तलाक पर बड़ा खुलासा, आकांक्षा चमोला को लेकर कही ये बात

Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे के बाद गौरव खन्ना को शो में आना पाड़ा ताकि वो अपनी साइड की स्टोरी भी दुनिया को बता सके।
2 min read
Jul 10, 2026
Gaurav Khanna On Akanksha Chamola In Lock Upp
Gaurav Khanna On Akanksha Chamola In Lock Upp (सोर्स- @netflix)

Gaurav Khanna On Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में इन दिनों अभिनेत्री आकांक्षा चमोला अपने तलाक के खुलासे के बाद काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा ने शो से पहले दिन ही इस बात का खुलासा किया था कि वो और उनके पति गौरव खन्ना एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा के इसी खुलासे के बाद बाहर हंगामा मच गया और अब शो में विजिटर के तौर पर गौरव खन्ना ने एंट्री ली ताकि वो अपनी साइड की स्टोरी भी दुनिया को बता सके और इस दौरान उन्होंने अपने और आकांक्षा के तलाक को लेकर खुलासा भी किया। क्या कुछ कहा है गौरव ने, चलिए जानते हैं।

गौरव ने आकांक्षा से कही ये बात

शो में विजिटर के तौर पर एंट्री लेने वाले गौरव खन्ना ने आकांक्षा से मिलते ही कहा कि तूने तो बैंड बजा दी यार। हमने मिलकर फैसला लिया था कि तलाक वाली बात हम इस तरह से तो नहीं बताएंगे लेकिन तूने तो यहां आते ही धमाका कर दिया। इसके बाद गौरव और आकांक्षा को प्राइवेसी देने के लिए एक कमरे में भेजा गया जहां उन्होंने तलाक को लेकर खुलासा किया।

गौरव ने बताया कि उनकी और आकांक्षा की तलाक को लेकर बात उनके खतरों के खिलाड़ी में जाने से कुछ दिन पहले ही हुई थी और उसके बाद आकांक्षा ने शो में आने का फैसला ले लिया जिसके बाद वो जगजाहिर हो गई। इसके साथ ही एक और बड़ी बात जो दर्शकों को पता चली वो ये कि आकांक्षा Bisexual हैं, ये बात गौरव को शुरू से ही पता थी।

मेरे साथ 10 साल के खेल रही थी- गौरव

इसके अलावा जब आकांक्षा गौरव से बार बार अपने गेम को लेकर सवाल कर रही थीं, जब वो बार-बार उनसे पूछ रही थी कि उनके जीतने के कितने चांस हैं, तो गौरव ने उन्हें इशारों ही इशारों में फनी तरीके से बताया कि वो कुछ भी जीत सकती हैं। गौरव खन्ना ने कहा कि मेरे साथ तुम पिछले 10 सालों से खेल रही थी तो ये शो कौन सा बड़ी चीज है। गौरव और आकांक्षा के इस रियूनियन को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश हुए।

शो की शुरुआत में किया था बड़ा खुलासा

आकांक्षा ने शो में आने से पहले अपनी निजी जिंदगी का राज सार्वजनिक करते हुए कहा था कि उनका और गौरव का रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया था कि दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। उनके मुताबिक यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया और दोनों एक-दूसरे का सम्मान आज भी करते हैं।

Updated on:
10 Jul 2026 07:31 am
Published on:
10 Jul 2026 07:30 am
Also Read
View All
KBC Season 18: जया बच्चन के गुस्से से बचने के लिए क्या करते हैं बिग बी? अमिताभ बोले-स्टाफ न हो तो काम की जिम्मेदारी मेरी

‘मैं मर्दों से नफरत नहीं करती’, क्लाइमेट चेंज और पेट्रियार्की वाले बयान पर दीया मिर्जा ने दी सफाई, बोली- मेरे खिलाफ गलत कहानी बनाई गई

‘बर्बाद करने के लिए कुछ भी करते हैं’, तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड को लेकर किया नया दावा

गोविंदा संग चल रहे विवाद के बीच खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंची सुनीता आहूजा, वायरल हुआ वीडियो

‘पहली अभिनेत्री जिसने तिरंगा पहना है’, तिरंगे का गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने किया वॉक, लोगों ने किए मजेदार कमेंट