मनोरंजन

Lock Upp: ‘ट्रोल्स करते रहें, फर्क नहीं पड़ता’, शिल्पा शिंदे विवाद के बीच पति राम कपूर के साथ खड़ी रहीं गौतमी कपूर

Gautami Kapoor backs husband Ram Kapoor amid: ट्रोल्स और विवादों के बीच शिल्पा शिंदे ने साफ कर दिया है कि उनकी सोच और लाइफ स्टाइल पर किसी का भी प्रभाव नहीं पड़ता, जो अब Lock Upp के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Jul 11, 2026
राम कपूर
शिल्पा शिंदे और राम कपूर (this photo from x:@iwmbuzz)

Gautami Kapoor backs husband Ram Kapoor amid: Lock Upp के हालिया एपिसोड में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी बहस अब शो के बाहर भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर लगातार रिएक्शनस सामने आ रही हैं। इसी बीच राम कपूर की वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने खुलकर अपने पति का सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया कि वो ट्रोलिंग की कोई परवाह नहीं करतीं और हर परिस्थिति में राम के साथ खड़ी हैं।

ट्रोलर्स अपनी बात कहते रहेंगे और हेटर्स नफरत करते रहेंगे

पिछले कुछ एपिसोड में लॉक अप का माहौल काफी तनावपूर्ण दिखाई दिया। घर के कंटेस्टेंट दो अलग-अलग गुटों में बंटे नजर आए। एक तरफ जहां शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा और माधुरी जैन थीं, जबकि दूसरी ओर राम कपूर समेंत बाकी सदस्य खड़े दिखाई दिए। बहस के दौरान राम कपूर ने शिल्पा शिंदे के पुराने विवाद का जिक्र करते हुए उन पर तीखी कमेंट की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बहस छिड़ गई।

बता दें, राम कपूर के बयान पर जहां कुछ यूजर्स ने उनका सपोर्ट किया, तो वहीं कई यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की। इस बीच गौतमी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राम कपूर की एक फैन-मेड वीडियो शेयर की और कैप्शन लिखा कि ट्रोलर्सस अपनी बात कहते रहेंगे और हेटर्स नफरत करते रहेंगे, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपने पति के सपोर्ट में लिखा कि आखिरकार राम ने अपनी बात खुलकर रखी।

गौतमी ने राम के सपोर्ट में लिखा, Bullies को बुलाओ

इसके अलावा गौतमी ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "Bullies को बुलाओ, तुम कर सकते हो।" इस पोस्ट को कई फैंस ने राम कपूर के समर्थन के तौर पर देखा और सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गया। बता दें, शो के दौरान आकांक्षा चौधरी के करीबी माने जाने वाले योगेश रावत भी इस विवाद में शामिल हुए। उन्होंने शिल्पा शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किसी पर केस दर्ज कराने की धमकी नहीं देनी चाहिए। इस पर राम कपूर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई बार-बार ऐसे कदम उठाता है तो उसकी बातों पर लोगों का भरोसा कम हो जाता है।

हाल ही में शिल्पा शिंदे ने शो में ये एक्सेप्ट किया था कि उन्होंने अपने पुराने विवाद के दौरान कानूनी प्रक्रिया का इस्तेमाल अपनी रणनीति के तहत किया था। उनके इस बयान के बाद कई कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग राय रखी और मामला चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल, लॉक अप में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच की यह तनातनी थमती नजर नहीं आ रही है। तो वहीं, गौतमी कपूर के खुले समर्थन ने इस विवाद को और सुर्खियों में ला दिया है।

Updated on:
11 Jul 2026 09:41 am
Published on:
11 Jul 2026 09:41 am
Also Read
View All
दोनों हैं शादीशुदा, दोनों के हैं बच्चे, फिर भी ‘Tabaahi’ के सीन पर सिर्फ कियारा आडवाणी हुईं ट्रोल, तो यश बने हीरो!

Ikka Movie Review: सनी देओल की एंट्री दमदार, लेकिन ‘इक्का’ नहीं छोड़ पाई छाप! आखिर क्यों दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई मूवी

‘सबसे बदतमीज और झगड़ालू कंटेस्टेंट lock upp में आप हैं’, फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा की लगाई क्लास

‘मुझ पर थूका गया, कहा- भीख मांगकर पॉडकास्ट में बुला रही थी’, lock upp में आकांक्षा चौधरी पर भड़कीं श्रेया कालरा

‘क्या तुम जिंदगी भर आकांक्षा खन्ना बनी रहोगी?’, तलाक की खबर से 5 महीने पहले गौरव ने घुटनों पर बैठकर वाइफ को किया था प्रपोज