11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सबसे बदतमीज और झगड़ालू कंटेस्टेंट lock upp में आप हैं’, फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा की लगाई क्लास

Lock upp 2 controversy: Lock Upp के सीजन में कंटेस्टेंट आकांक्षा को फराह खान और रितेश देशमुख ने एक खास नोट दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा सबसे बदतमीज और झगड़ालू कंटेस्टेंट हैं, जो अपने तेवर और व्यवहार की वजह से अक्सर माहौल को तनावपूर्ण बना देती हैं।
2 min read
Google source verification
फराह खान और रितेश देशमुख

Lock Upp 2 Weekend Ka Vaar (instagram: viral.showss)

Lock upp 2 controversy: 'Lock Upp 2' के लेटेस्ट एपिसोड में माहौल उस समय गर्मा गया जब होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी के बर्ताव पर खुलकर नाराजगी जताई। बता दें, पूरे हफ्ते घर में लगातार हुए विवादों और बहस के बाद वीकेंड एपिसोड में दोनों होस्ट्स ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने आकांक्षा के व्यवहार पर सवाल उठाए।

फराह खान ने सबसे पहले श्रेया कालरा से बात की

इस एपिसोड के दौरान फराह खान ने सबसे पहले श्रेया कालरा से बात की और कहा कि उन्हें घर में सबसे बदतमीज, सबसे झगड़ालू और सबसे इरिटेटिंग कंटेस्टेंट आपको नहीं माना जा सकता। इसके बाद उन्होंने सीधे आकांक्षा चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि घर में लगातार विवाद पैदा करने वाली कंटेस्टेंट वही हैं। फराह ने ये भी साफ किया कि किसी को ये अधिकार नहीं है कि वो खुद को किसी दूसरे के करियर को बर्बाद करने का फैसला करने वाला समझे।

फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा चौधरी की लगाई क्लास

अभी रूकिए ये बात यहीं खत्म नहीं हुई, फराह की बात को आगे बढ़ाते हुए रितेश देशमुख ने भी आकांक्षा को समझाया और उन्होंने कहा,"आप कौन होते हैं किसी का करियर बर्बाद करने वाले? यहां कोई किसी का करियर बना भी नहीं सकता और बिगाड़ भी नहीं सकता। इस शो में आपका व्यवहार सिर्फ आपकी पहचान बनाता है। आप जो भी करेंगे, उसका असर सबसे पहले आपकी अपनी इमेज पर पड़ेगा।"

शो में दर्शकों को डबल इविक्शन भी देखने को मिला

होस्ट्स की इस कमेंट्स के दौरान घर के सभी कंटेस्टेंट मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम को ध्यान से सुनते नजर आए। एपिसोड में पहले से चल रहे विवादों के बीच ये मोमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसी वीकेंड शो में दर्शकों को डबल इविक्शन भी देखने को मिला। शो से रियाज और सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो गया। दोनों के बाहर होने की खबर ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर देने वाला था।

हालांकि, दोनों के इविक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि रियाज को शो में कंटेंट नहीं देने की वजह से बाहर किया गया, जबकि सुनीता आहूजा की तबीयत खराब होने को उनके बाहर होने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि शो के मेकर्स की ओर से नहीं की गई है।

अब वीकेंड एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर फराह खान और रितेश देशमुख के बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई दर्शकों ने होस्ट्स के रुख का समर्थन किया, जबकि कुछ ने इसे लेकर अपनी अलग राय भी जाहिर की। अब देखने वाली बात होगी कि आकांक्षा चौधरी इस फटकार के बाद अपने गेम में क्या बदलाव लाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग