11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझ पर थूका गया, कहा- भीख मांगकर पॉडकास्ट में बुला रही थी’, lock upp में आकांक्षा चौधरी पर भड़कीं श्रेया कालरा

Lock Upp 2 controversy:इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी पर Fancam के दौरान कड़ी आपत्ति जताई है और lock upp के अंदर खूब खरी-खोटी सुनाई, जो एविक्शन के दौरान चर्चा में आ गया है।
2 min read
Google source verification
श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला (instagram: netflixindiareality)

श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला (instagram: netflixindiareality)

Lock Upp 2 controversy: 'Lock Upp' के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। Lock Upp में हुई तीखी बहस के दौरान श्रेया ने दावा किया कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई।

श्रेया कालरा से ऐसी बातें कही गईं जिन्हें वो कभी नहीं भूल सकतीं

श्रेया कालरा ने Fancam के दौरान कहा कि उनके साथ ऐसी बातें कही गईं जिन्हें वो कभी नहीं भूल सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया, "मुझ पर थूका गया, मुझसे कहा गया कि मैं भीख मांगकर लोगों को अपने पॉडकास्ट में बुलाती हूं। इतना ही नहीं, मुझे कहा गया कि खाना खा ले और मर जा।" श्रेया ने आगे ये भी बताया कि इस तरह की बातें किसी भी इंसान को अंदर तक तोड़ सकती हैं।

श्रेया ने अपनी बात साफ करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस कराया जा रहा है जैसे घर में कोई उन्हें नहीं देखना चाहता, उन्होंने इमोशनल होकर कहा, "जैसे इस घर में कोई नहीं चाहता कि मैं रहूं, वैसे ही अब मैं भी नहीं चाहती कि आकांक्षा चौधरी इस घर में रहे। हर बात का गुस्सा मुझ पर निकाला जाता है।"

आकांक्षा चमोला ने श्रेया के लिए कही ऐसी बात

इसी दौरान घर में मौजूद आकांक्षा चमोला ने भी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने श्रेया का समर्थन करते हुए कहा कि किसी की प्राइवेट लाइफ या उसके सीक्रेट को गेम में इस्तेमाल करना गलत है। बातचीत के दौरान उन्होंने आकांक्षा चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रेया ने मेरे कई राज को उजागर कर गेम खेलने की कोशिश की। आकांक्षा चमोला ने ये भी कहा कि किसी की पर्सनल बातों का इस्तेमाल करके उसे कमजोर दिखाना सही रणनीति नहीं हो सकती।

Lock Upp में जैसा आप करते हैं, वैसा ही आपको तुरंत वापस मिलता है

इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला ने आगे कहा कि वो गेम जरूर खेल रही हैं, लेकिन किसी की जिंदगी बर्बाद करने की हद तक नहीं गिर सकतीं। उन्होंने कहा,"वो जिस लेवल तक गिर सकती है और जिस हद तक किसी की जिंदगी खराब कर सकती है, मैं वहां तक नहीं जा सकती। Lock Upp में जैसा आप करते हैं, वैसा ही आपको तुरंत वापस मिलता है। जैसा श्रेया करेगी, वैसा उसे मिलेगा और जैसा मैं करूंगी, वैसा मुझे मिलेगा।"

बता दें, इस पूरे विवाद के बाद घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। अन्य कंटेस्टेंट्स भी इस बहस को लेकर अलग-अलग राय रखते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी इस एपिसोड की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं और दर्शक श्रेया कालरा तथा आकांक्षा चौधरी के बीच हुई इस तीखी बहस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा।