मनोरंजन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: आकांक्षा और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर अब हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने बात की है। रुबीना दिलैक ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
2 min read
Jul 09, 2026
Hina Khan Lashes On Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce
Hina Khan Lashes On Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce (सोर्स- netflix & rubinadilaik )

Hina Khan Lashes On Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में इन दिनों अभिनेत्री आकांक्षा चमोला अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के पहले ही दिन उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो और गौरव खन्ना पिछले एक साल के एक दूसरे से अलग रह रहे हैं और जल्द ही वो तलाक ले लेंगे। आकांक्षा के इस खुलासे को सुनने के बाद इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा क्योंकि पिछले एक साल से दोनों एक दूसरे के साथ पब्लिक अपीयरेंस में साथ-साथ ही नजर आ रहे थे। अब आकांक्षा के इसी सीक्रेट को लेकर अभिनेत्री हिना खान और रुबीना दिलैक भड़क गई हैं।

हिना खान ने गौरव-आकांक्षा के डिवोर्स पर की बात

हाल ही में हिना खान, रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक साथ एक चैनल के लिए आए। रुबीना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रोमो नजर आता है। इस वीडियो में चारों कई मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। इनदिनों रिएलिटी शोज में हो रहे विवादों को लेकर चारों ने बात की। जहां रॉकी कहते हैं कि आजकल कन्ट्रोवर्सी ही करंसी बन गई है। वहीं हिना खान ने आकांक्षा चमोला के हालिया सीक्रेट को लेकर भी बात की।

हिना खान ने बोला हमला

हिना खान ने इस दौरान कहा, आकांक्षा ने जो अभी सीक्रेट का खुलासा किया है, पिछले एक साल से वो अलग रह रही थी लेकिन पब्लिक में तो दोनों एक दूसरे के काफी करीब ही नजर आ रहे थे। इस पर हिना कहती हैं कि ये बहुत ज्यादा गलत है कि पिछले एक साल से आप एक दूसरे के साथ वीडियोज डाल रहे हो, एक दूसरे को सरप्राइज दे रहे हो लेकिन अब आप बता रहे हो कि आप एक दूसरे से तलाक ले रहे हो और पिछले एक साल से आप एक दूसरे के साथ थे ही नहीं।

हिना की इसी बात पर रुबीना भी कहती है कि ये बहुत ही अजीब बात है कि दोनों एक दूसरे के साथ रह ही नहीं रहे थे। अभिनव शुक्ला भी इसी में ही ऐड करते हुए कहते हैं कि सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि ये सबकुछ रिएलिटी शोज में हो रहा है।

शो में हुई गौरव खन्ना की एंट्री

बता दें गौरव खन्ना की एंट्री लॉकअप में विजिटर के तौर पर हुई है। शो को प्रोमों में दिखाया गया है कि गौरव ने एंट्री है और वो सीधा आकांक्षा के पास गए हैं और उन्होंने उनसे कहा है कि तूने बैंड बजा दी है यार। इसके बाद आकांक्षा काफी भावुक नजर आती हैं। शो में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौरव की एंट्री के बाद क्या कुछ होता है। वहीं कुछ दिन पहले आकांक्षा का एक और बड़ा सीक्रेट रिवील हुआ है, कि वो Bisexual हैं।

अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में एटंर करने के बाद गौरव आकांक्षा से क्या कुछ कहते हैं और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी गौरव को देखकर कैसे रिएक्ट करते हैं।

Updated on:
09 Jul 2026 12:05 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:05 pm
Also Read
View All
‘तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगी’, आकांक्षा चौधरी ने Lock Upp में श्रेया कालरा पर एक के बाद किए पर्सनल कमेंट, भड़का सोशल मीडिया

20 साल पहले सैफ अली खान से हुई थी कपड़ों को लेकर अजीब डिमांड, एक्टर ने खुद किया खुलासा

कीड़ा काटने से एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत पर AICWA हुआ सख्त, प्रोड्यूसर पर हर्जाने की बात, सीएम रेवंत रेड्डी से लगाई गुहार

ZEE 5 से हटने के बाद देश के पांच राज्यों के गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी Satluj, सिखों के धार्मिक संस्थानों ने किया एलान

‘आज मेरी दुनिया खामोश हो गई’…मां के निधन के बाद भावुक कर गया मनीष पॉल का पोस्ट, सितारों ने बांधा ढांढस