मनोरंजन

‘बड़ा स्टार है तो क्या, विवादित सीन तो काटने चाहिए’, एक्स बीजेपी नेता ने यश की ‘Toxic’ को लेकर CBFC पर उठाए सवाल

K Annamalai on Toxic CBFC Certification: यश की 'Toxic' को लेकर चल रहे विवाद के बीच, तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष K Annamalai ने ऐसी फिल्मों के लिए सख्त सेंसरशिप की मांग की है जिनमें बहुत ज्यादा हिंसा और महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन जैसे सीन हों।
3 min read
Aug 28, 2026
K Annamalai on Toxic CBFC Certification
K Annamalai ने CBFC पर उठाए सवाल। (फोटो सोर्स: IANS and instagram- kvn.productions)

K Annamalai on Toxic CBFC Certification: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड बहुत ज्यादा हिंसा और महिलाओं को वस्तु की तरह दिखाने वाली फिल्मों की सेंसरशिप ठीक से नहीं कर रहा है। उनके ये बयान यश की फिल्म 'Toxic' से जुड़े विवाद के बीच आए हैं, हालांकि, अन्नामलाई ने फिल्म का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

सेंसर बोर्ड को और ज्यादा सख्त होना चाहिए

के अन्नामलाई ने सेंसरशिप के लिए सख्त गाइडलाइंस की मांग की और CBFC से कहा कि वह यह पक्का करे कि उम्र के आधार पर सर्टिफिकेशन को ठीक से लागू किया जाए। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह फिल्मों पर बैन लगाने की वकालत नहीं कर रहे हैं।

IANS के मुताबिक, उन्होंने कहा, "सेंसर बोर्ड को और ज्यादा सख्त होना चाहिए। जब ​​हम अमेरिका या यूरोपीय देशों में जाते हैं, तो देखते हैं कि वहां के सेंसर बोर्ड कितने सख्त हैं। लेकिन भारत में, हम कई ऐसे सीन्स देखते हैं जो स्वीकार करने लायक नहीं होते, ऐसे दृश्य जिनमें 16, 18 या 14 साल की उम्र के दर्शकों का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। इसलिए, कुछ फिल्मों को पूरी तरह से सेंसर किया जाना चाहिए।"

'फिल्में बैन नहीं, ठीक से सेंसर हों'

उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि फिल्मों पर बैन लगाया जाए, बल्कि उन्हें ठीक से सेंसर किया जाना चाहिए। साथ ही, थिएटर को यह सख्ती से लागू करना चाहिए कि ऐसी फिल्में कौन देख सकता है और कौन नहीं। कई फिल्मों को उम्र के हिसाब से सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी, थिएटर उन्हें लागू नहीं करते; वे सभी को अंदर आने देते हैं। सिर्फ मॉल में बने थिएटर ही नियमों को ठीक से लागू करते हैं।"

उन्होंने तर्क दिया कि CBFC को फिल्मों के लिए एक जैसे मानक अपनाने चाहिए, चाहे उनके स्टार कितने भी लोकप्रिय क्यों न हों। अन्नामलाई ने कहा कि कुछ फिल्मों ने छात्र समुदाय को बर्बाद कर दिया है; सेंसर मार्किंग का सही पालन किया जाना चाहिए। भले ही कोई बड़ा स्टार काम कर रहा हो, CBFC को यह तय करना चाहिए कि कौन से सीन्स फिल्म में हों और दिखाए जाएं और कौन से नहीं।

'Toxic' के बारे में

बता दें, Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले से लेकर नेगटिव रिव्यू मिले हैं। ये फिल्म केजीएफ स्टार यश की पीरियड गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें राया नाम के एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो मुश्किल और हिंसात्मक माहौल से निकलकर अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बनता है। फिल्म में यश डबल रोल में हे हैं, जबकि कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

Toxic का 2 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

26 अगस्त 2026 को रिलीज हुई Toxic की बॉक्स ऑफिस कमाई में दूसरे दिन करीब 65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 39.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद दो दिनों में इसकी कुल कमाई करीब 153 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई करीब 60 फीसदी गिरी, जबकि तेलुगु राज्यों में कलेक्शन में लगभग 80 फीसदी की गिरावट आई, वहीं आंध्र प्रदेश में यह गिरावट करीब 90 फीसदी रही। हालांकि, कर्नाटक में फिल्म ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन करीब 10.50 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को मिली कमजोर ऑडियंस प्रतिक्रिया, पहले दिन की एडवांस बुकिंग और आंशिक छुट्टी का फायदा मिलने के कारण दूसरे दिन कलेक्शन में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए Toxic का 5 दिनों का वीकेंड कलेक्शन करीब 225-235 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

Updated on:
28 Aug 2026 04:07 pm
Published on:
28 Aug 2026 04:07 pm