मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 11 को मिले टॉप-3 फाइनलिस्ट!, राहुल वैद्य ने बनाई खास जगह

Khatron Ke Khiladi 11 टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी को तीन फाइनलिस्ट मिल गए है। इसके साथ ही शो के कुछ कंटेस्टेंट एलिमिनेट होने के बाद लौट आए हैं।
2 min read
Jun 22, 2021
Khatron Ke Khiladi 11 top three finalist
Khatron Ke Khiladi 11 top three finalist

Khatron Ke Khiladi 11 छोटे पर्दे पर आने वाला रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' हर किसी का पंसदीदा शो है। जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो को दर्शकों का प्यार काफी मिल रहा है। अब फैन्स नए सीजन का इंतजार कर रहें हैं। यह एक ऐसा शो है जिसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की कई मशहूर हस्तियां एकसाथ खतरनाक स्टंट करते नजर आती हैं जो काफी खतरनाक और डरावनी होती हैं।

इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट को कभी मगरमच्छ, सांप से लेकर करंट के झटके तक का सामना करना पड़ता है। जिस तरह से शो के एक नए प्रोमो में एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को मगरमच्छ के साथ बैठना पड़ा है। वहीं दूसरे प्रोमो में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) को कंरट लगते हुए दिखाया गया है। यकीनन, इस बार का यह शो कंटेस्टेंट के बीच कड़ी टक्कर देने वाला है। अब शो के आखिरी तीन कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है।
जानकारी के अनुसार शो के कुछ कंटेस्टेंट एलिमिनेट होने के बाद वापस अपने शहर लौट आए हैं। इसके साथ ही शो के फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ गए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), वरुण सूद (Varun Sood) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) इस शो के दमदार फाइनलिस्ट हैं। और ये तीनों ही खिताब के मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।

बता दें कि इस सीजन में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी , दिव्यंका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, महक चहल, और सौरभ राज जैन शामिल है।

Published on:
22 Jun 2021 11:56 am