मनोरंजन

बाइक एक्सीडेंट में चेहरे पर चोट लगते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे ममूटी, बोले- अब फिल्मों में काम कर पाऊंगा या नहीं?

Mammootty Bike Accident Story: मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी को लेकर एक किस्सा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

2 min read
May 29, 2026
Mammootty Bike Accident Story (सोर्स- एक्स)

Mammootty Bike Accident Story: साउथ सिनेमा के स्टार ममूटी 70 साल की उम्र में भी फिटनेस को लेकर काफी लोगों को इंस्पायर करते हैं। उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार अभिनय की मदद से वो लाखों-करोड़ों दिलों पर राज तो करते ही हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं सुपरस्टार की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब वो पूरी तरह से टूट चुके थे। उन्हें लगने लगा था जैसे अब उनका करियर खत्म हो गया है। आखिर क्या था वो मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

बेटी को गोद लेते ही सुष्मिता सेन का मैनेजर हुआ नौ दो ग्यारह, अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- छोटे रोल भी नहीं मिलेंगे

ममूटी के साथ हुआ बाइक हादसा

दरअसल जब ममूटी अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे तो उनके करीबी दोस्त के साथ वो फिल्म की शूटिंग के बाद बाइक राइड पर निकले थे। उनके दोस्त मुकेश ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, ममूटी को बाइक चलाने का काफी शौक था इसलिए वो और उनके दोस्त पूरे आत्मविश्वास के साथ घूमने निकल पड़े थे। ममूटी की मानें तो यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन इसके बाद अचानक से एक साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई और वो दोनों घसीटते हुए सड़क पर जा गिरे।

चेहरे पर खून देख टूट गए ममूटी

इसके बाद उन्होंने बताया कि हादसा ज्यादा बड़ा तो नहीं था लेकिन उन्होंने जब अपने चेहरे पर खून देखा तो उन्हें लगा कि उनका करियर अब खत्म हो जाएगा। उन्हें लगने लगा था कि अब वो एक्टिंग नहीं कर पाएंगे। यही सोचकर ममूटी काफी घबरा गए थे। वो लगातार एक ही बात सोच रहे थे कि उनके चेहरे पर अगर ये चोट का निशान रहा तो क्या होगा।

छोटे बच्चे की तरह रो रहे थे ममूटी

मलयालम सिनेमा के सबसे मजबूत और प्रभावशाली चेहरे के तौर पर आज जाने जाने वाले ममूटी उस दिन एक छोटे बच्चे की तरह रो रहे थे। मुकेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब वो फिल्मों में एक्टर के दमदार डायलॉग्स देखते हैं तो उन्हें वही पुराना हादसा याद आ जाता है।

ममूटी का वर्कफ्रंट

सिर्फ मलयालम इंडस्ट्री ही नहीं, ममूटी ने अपने लंबे करियर में तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम करके अलग पहचान बनाई है। उन्होंने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें

पंजाब में नशे के खिलाफ हनी सिंह की एंट्री पर मचा घमासान, आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक, पार्टियां हुईं हमलावर
Published on:
29 May 2026 07:59 am
Also Read
View All