मनोरंजन

सोनम वांगचुक के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा हुईं ब्लैंक, बोलीं- मुझे कुछ नहीं पता, मैं नहीं जानती

Mannara Chopra On Sonam Wangchuk Strike: अभिनेत्री मनारा चोपड़ा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनसे सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया गया जिस पर एक्ट्रेस काफी कन्फ्यूज दिखीं।
2 min read
Jul 19, 2026
Mannara Chopra On Sonam Wangchuk Strike
मनारा चोपड़ा हुईं कन्फ्यूज्ड (फोटो सोर्स- Twitter/@choga_don)

Mannara Chopra On Sonam Wangchuk Strike: बॉलीवुड अभिनेत्री मनारा चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोवा में आयोजित एक इवेंट के दौरान जब पैपराजी ने उनसे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछे, तो अभिनेत्री असहज और उलझन में नजर आईं।

उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बार-बार कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। अब उनका यही रिएक्शन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

पैपराजी के सवाल पर असहज दिखीं मनारा

गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान मनारा चोपड़ा मीडिया से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उनसे सोनम वांगचुक के जारी आंदोलन और भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही अभिनेत्री कुछ पल के लिए चुप रहीं और फिर कहा कि वो इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।

इसके बाद पैपराजी ने उनसे आमिर खान के उस बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म '3 इडियट्स' सीधे तौर पर सोनम वांगचुक की जिंदगी पर आधारित नहीं थी। इस सवाल पर भी मनारा ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

शिव ठाकरे की ओर देखा, फिर कहा- 'सॉरी'

जब लगातार एक के बाद एक सवाल पूछे जाने लगे, तो मनारा कुछ ज्यादा ही कन्फ्यूज नजर आईं। वायरल वीडियो में वह अपने साथ मौजूद शिव ठाकरे की तरफ देखती हैं और फिर मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'क्या? मुझे नहीं पता… सॉरी।' इसके बाद वो बातचीत खत्म कर वहां से आगे बढ़ जाती हैं।

यही छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ लोग अभिनेत्री के जवाब को लेकर मजाक कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि हर कलाकार का हर सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक हस्तियों को देश के चर्चित मुद्दों की जानकारी होनी चाहिए, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि अगर किसी विषय की पूरी जानकारी न हो तो बिना तथ्य के बयान देने से बेहतर है कि चुप रहा जाए।

हालांकि, मनारा चोपड़ा ने इस वायरल वीडियो या उस पर आ रही प्रतिक्रियाओं को लेकर अब तक कोई अलग से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बिग बॉस 17 से मिली थी नई पहचान

मनारा चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'जिद' से की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें देशभर में लोकप्रियता 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लेने के बाद मिली। शो में उनकी मुनव्वर फारूकी के साथ दोस्ती और अन्य प्रतियोगियों के साथ हुई बहसें काफी चर्चा में रही थीं।

क्यों चर्चा में हैं सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक इन दिनों अपनी भूख हड़ताल को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनके आंदोलन को लेकर कई राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में जब मनारा चोपड़ा से इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Updated on:
19 Jul 2026 05:35 pm
Published on:
19 Jul 2026 05:35 pm