मनोरंजन

Mahesh Pawar Death: 25 साल की उम्र में अभिनेता की हुई मौत, दोस्तों संग ट्रिप पर निकले महेश की SUV खाई में गिरी

Marathi Actor Mahesh Pawar Death News: अभिनेता महेश पवार की 25 साल की उम्र में मौत हो गई है। इस खबर ने मराठी इंडस्ट्री को गहरे दुख में डाल दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 28, 2026
Marathi Actor Mahesh Pawar Death News ( सोर्स- एक्स)

Marathi Actor Mahesh Pawar Death News: मराठी टीवी इंडस्ट्री इस वक्त शोक और गहरे दुख में है। टीवी शो ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ में काम कर चुके एक्टर महेश पवार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये खबर जितनी चौंकाने वाली है, उतना ही गहरा झटका और दुख देने वाली। सिर्फ 25 साल की उम्र में अभिनेता ने एक हादसे के चलते अपनी जान गवा दी। क्या है पूरा मामला, आखिर पूरा हादसा हुआ कैसे और कैसे एक्टर दुनिया से चले गए, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

‘डॉन 3’ विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में पहुंचे रणवीर सिंह, अभिनेता ने पूछा- जिदंगी का मकसद क्या?

महेश पवार की हादसे में गई जान (Marathi Actor Mahesh Pawar Death News)

दरअसल बताया जा रहा है कि महेश पवार अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकले थे, हालांकि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होने वाला है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अंबेनली घाट इलाके में हुई ये घटना इतनी ज्यादा भयावह थी कि जिस किसी ने भी सुनी, वो हैरान रह गया।

दरअसल जानकारी के मुताबिक देर रात एक्टर की SUV गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन करीब हजार फीट से भी ज्यादा नीचे जा पहुंचा। इस दुर्घटना में महेश पवार समेत कुल आठ लोगों की जान चली गई।

दोस्तों के साथ ट्रिप पर निकले थे महेश

ऐसा कहा जा रहा है कि महेश अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। उनके साथ एसयूवी कार में कुल 8 लोग थे। जब देर रात तक महेश और उनके दोस्तों का कुछ पता नहीं चला, ना ही कोई जानकारी आई तो परिजनों ने तुरंत पुलिस में इसकी रिपोर्ट लिखवाई। इसके बाद तलाश शुरू हुई और उनकी आखिरी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश पुलिस ने की। इसी दौरान आखिरी लोकेशन जहां की मिली, वहां आस-पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

घाट के इलाके के आस-पास की आखिरी लोकेशन मिली, तो खोजने पर पता चला कि एक टूटी हुई एसयूवी कार खाई में जा गिरी है। एसयूवी कार की हालत बेहद खराब थी और बॉडी की पहचान हुई तो पता चला कि ये एक्टर महेश पवार और उनके दोस्त ही हैं।

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि आठों दोस्त घूमने के लिए निकले थे, लेकिन पहाड़ी रास्ते में उनकी गाड़ी करीब 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सीएम ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू और राहत अभियान शुरू किया। शवों को बाहर निकालने के लिए सात-सात सदस्यों की पांच अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जबकि एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल भी लगातार अभियान में जुटे रहे।

टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम थे महेश पवार

महेश पवार ने कम उम्र में ही मराठी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली थी। टीवी शो ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। इंडस्ट्री में उन्हें मेहनती और खुशमिजाज कलाकार के तौर पर जाना जाता था।

ये भी पढ़ें

FWICE बैन के बाद रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों के प्रोड्यूसर्स लेंगे एक्शन, फैसले के खिलाफ CCI में करेंगे अपील
Published on:
28 May 2026 07:49 am
Also Read
View All