
Monalisa-Farman Khan Marriage Controversy: मोनालिसा और फरमान खान की शादी के बाद से ही लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस केस में आए दिन नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मोनालिसा केस में नाबालिग वाली बात सामने आई थी और अब बीते दिन से ही फरमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वो मोनालिसा के फरार होने की बात कहता हुआ नजर आ रहा था। अब उस वीडियो के पीछे की भी सच्चाई सामने आ गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल खुद को फरमान खान बताकर जिस शख्स ने मोनालिसा को ढूंढने की बात कही वो शख्स फरमान है ही नहीं, ये बात उसने खुद एक वीडियो जारी करते हुए बताई है। शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो एक मजाक कर रहा था और अब बात बहुत ज्यादा सीरियस हो गई है क्योंकि उसने देख लिए हैं काफी कमेंट्स जिसमें उसे फरमान समझा जा रहा है।
राजस्थान के रहने वाले शख्स ने सभी से माफी मांगी है कि वो एक मजाक कर रहा था और बात देखते ही देखते ही काफी बढ़ गई है। हालांकि इस शख्स को फरमान समझते हुए नेशनल मीडिया में भी खबरें चलने लगीं। यहां तक कि इसकी बात सुनकर ऐसे भी कयास लगाए गए कि कहीं मोनालिसा के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई।
इस शख्स के वीडियोज को देखने के बाद लोगों ने जताई कत्ल की शंका भी जता दी। बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें तो लगता है कि खुद फरमान खान ने ही मोनालिसा को मौत के घाट उतार दिया है और अब इन वीडियोज से वो बचने की कोशिश कर रहा है।
एक यूजर ने लिखा- इसी ने ही खुद मारा होगा और अब यहां आ गया है बचाने के लिए खुद को। वहीं एक और यूजर ने लिखा- जब पूरा परिवार चढ़ जाएगा तो भागना तो पड़ेगी ही।