12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोनालिसा का हो गया कत्ल?’ फरमान खान के छोड़कर भागने वाले दावे पर लोगों ने जताई शंका, बोले- खुद ही मार दिया होगा

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: मोनालिसा और फरमान खान की शादी के एक महीने बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दावा किया गया है कि मोनालिसा फरार हो गई है, जिसके बाद लोगों ने उनके कत्ल किए जाने का शंका जाहिर कर दी है।

2 min read
Google source verification
Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy (सोर्स- एक्स)

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने करीब एक महीने पहले मुस्लिम फरमान खान से शादी करके सभी को चौंका दिया था। मोनालिसा का कहना था कि वो फरमान से प्यार करती हैं इसलिए उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं। पूरे परिवार और सनोज मिश्रा के विरोध के बावजूद मोनालिसा और फरमान खान ने एक दूसरे के साथ रहने का ही फैसला किया था। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने हैरानी में डाल दिया है।

फरमान खान ने किया दावा (Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy)

दरअसल मोनालिसा के पति फरमान खान का एक वीडियो सुबह से ही वायरल हो रहा है जिसमें वो कहता हुआ नजर आ रहा है कि वो अजमेर में मोनालिसा को ढूंढने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन मोनालिसा का कुछ पता नहीं चल रहा है। फरमान कहता के हुआ नजर आया कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है और अब मिल नहीं रही है। इसके अलावा वो लोगों से मदद करने की अपील करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

लोगों ने जताई कत्ल की शंका (Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy)

इस मामले ने देखते ही देखते ही काफी सीरियस रूप ले लिया क्योंकि फरमान खान की इन्हीं वीडियोज को देखते हुए लोगों ने मोनालिसा के कत्ल होने की शंका जाहिर कर दी। बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें तो लगता है कि खुद फरमान खान ने ही मोनालिसा को मौत के घाट उतार दिया है और अब इन वीडियोज से वो बचने की कोशिश कर रहा है।

एक यूजर ने लिखा- इसी ने ही खुद मारा होगा और अब यहां आ गया है बचाने के लिए खुद को। वहीं एक और यूजर ने लिखा- जब पूरा परिवार चढ़ जाएगा तो भागना तो पड़ेगी ही।