30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अब और मलयालम नहीं’, जाह्नवी कपूर ने क्यों कहा ऐसा? बयान हुआ वायरल

Janhvi Kapoor on doing malayalam films: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मलयालम भाषा की फिल्मों के बारे में बताया कि शूटिंग के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के कारण उन्होंने मलयालम फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया है। ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2 min read
Google source verification
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor (this photo form x; @statemirrornewz)

Janhvi Kapoor on doing malayalam films: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों राम चरण के साथ अपनी आने वाली तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने मलयालम भाषा के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

मैं तेलुगु और तमिल में ज्यादा कम्फर्टेबल हूं

जान्हवी कपूर ने स्पष्ठ शब्दों में कहा कि वो जल्दी किसी मलयालम फिल्म में काम करने की कोशिश नहीं करेंगी क्योंकि ये भाषा उनके लिए बेहद मुश्किल है। उनके शब्दों में, "मलयालम बहुत खूबसूरत भाषा है लेकिन ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है अब और मलयालम नहीं। मैं तेलुगु और तमिल में ज्यादा कम्फर्टेबल हूं।"

जान्हवी ने आगे ये बताया कि 'परम सुंदरी' में उनके किरदार की मलयाली और तमिल दोनों जड़ें हैं। इसके लिए उन्हें कुछ मलयालम लाइनें बोलनी थीं और भाषा को समझना था और ये उनके लिए काफी मुश्किलों भरा था। हालांकि, जान्हवी ने कभी सीधी मलयालम फिल्म नहीं की लेकिन वो इस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूर हैं। उनकी 2022 की 'मिली' सफल मलयालम थ्रिलर 'हेलेन' का हिंदी रीमेक थी।

तेलुगु फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं जान्हवी कपूर

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अभी तेलुगु फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं और फ्यूचर में तमिल सिनेमा में भी मौके तलाशना चाहती हैं। उनकी ईमानदारी को फैंस ने खूब सराहा। बता दें, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी के रोल में हैं जो क्रिकेट, रेसलिंग और दौड़ में हाथ आजमाता है। फिल्म में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत AR रहमान ने तैयार किया है। ये 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी। बता दें, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' साल 2025 में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण और जाह्नवी के अलावा सान्या और रोहित भी अहम भूमिकाओं में थे।