29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रश्मिका मंदाना का एयरपोर्ट लुक वायरल, एक बार फिर हुई वायर्ड ईयरफोन्स की हुई वापसी

Rashmika Mandanna: टॉलीवूड एक्ट्रेस और पुष्पा फेम एक्ट्रेस Rashmika Mandanna का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं एक्ट्रेस के वायर्ड इयरफोन्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 29, 2026

Rashmika Mandana

रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट। (फोटो सोर्स: viralbhayani)

Rashmika Mandanna Airport Look: हाल ही में पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सालों की डेटिंग के बाद 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में, ITC होटल्स की लग्ज़री हेरिटेज प्रॉपर्टी 'Mementos by ITC Hotels, Ekaaya' में हुई थी। उदयपुर में हुई इस शादी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। चाहे फिर शादी में कपल के पारम्परिक कपड़े हों और करोड़ों की ज्वैलरी, हर चीज पर मीडिया के साथ-साथ फैंस की भी नजर थी। खैर, आज हम कपल की लव स्टोरी नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना के एयरपोर्ट लुक की बात करने वाले हैं।

कैसा है रश्मिका मंदाना का लुक

हाल ही में रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुईं जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। इस क्लिप में रश्मिका डेनिम लूज जींस पर टी शर्ट और जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। रश्मिका मंदाना के इस लुक में जो खास बात है वो है उनके वायर्ड इयरफ़ोन्स।

व्हाइट इयरफ़ोन्स पर नेटिजन्स कर रहे हैं कमेंट्स

रश्मिका के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ़ कर रहा है तो, किसी की पैनी नजर उनके कान में लगे सफ़ेद रंग के वायर्ड इयरफोन्स पर टिक गई। जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'एक बार फिर हुई वायर्ड ईयरफोन्स की हुई वापसी'। तो कोई उनके लिए कमेंट में हार्ट इमोजी भजे रहा है।

इससे पहले विजय देवरकोंडा 'R' लेटर का लॉकेट पहने आए नजर

रश्मिका और विजय देवरकोंडा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। इनकी लव स्टोरी भी हमेशा से चर्चा में रही है। कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा 'R' लेटर का लॉकेट पहने हुए आये थे। विजय के इस लुक पर फैंस उनकी तारीफ़ कर रहे थे। यूजर्स का कहना था, 'पति हो तो ऐसा'।

रश्मिका की आने वाली फिल्में

जल्द ही रश्मिका मंदाना शाहिद कपूर और कृति सेनॉन के साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म आने वाली 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा ख़बरें हैं कि 2027 में रश्मिका 'Pushpa 3 - The Rampage' में भी नजर आ सकती हैं।