मनोरंजन

‘मोनालिसा भाग गई’ बोलने वाला राजस्थान का शख्स खाएगा जेल की हवा? फिर मांगी माफी, लोग बोले- अंदर जाएगा अब

Monalisa Missing Case Viral Video: मोनालिसा और फरमान खान मामले में आए दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं। अब राजस्थान के शख्स ने एक और वीडियो जारी किया है।

2 min read
Apr 13, 2026
Monalisa Missing Case Viral Video (सोर्स- एक्स)

Monalisa Missing Case Viral Video:मोनालिसा और फरमान खान की शादी के विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में हाल ही में मोनालिसा के मिसिंग होने की बात सामने आ रही थी। एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा भाग गई। अब शख्स ने एक बार फिर माफी मांगते हुए बताया है कि उसका मकसद सिर्फ मजाक करना था।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा को लापता बताने वाला निकला बहरूपिया, फरमान खान जैसा दिखने वाला शख्स बोला- मुझे माफ कर दो

शख्स ने जारी किया नया वीडियो

राजस्थान के रहने वाले अरविंद जोशी ने एक नया वीडियो साझा करते हुए बताया है कि पुलिस इस मामले में जांच करे और उसे न्याय दिलाए। इसके साथ ही उसका कहना है कि उसका मकसद सिर्फ मजाक करना था।

लोग बोले- अब तो अंदर जाना पड़ेगा

अरविंद के वीडियोज पर लोगों ने उन्हें तरह तरह के कमेंट्स दिए हैं। एक शख्स ने बोला कि मोनालिसा के चक्कर में कही आपको जेल ना हो जाए। वहीं एक और शख्स ने लिखा- 'मजाक के चक्कर में कही तेरे को अंदर ना जाना पड़े।'

अरविंद ने जारी किया नया वीडियो

अरविंद ने एक नया वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि वह कोई मुस्लिम युवक नहीं, बल्कि एक हिंदू है और उसने यह वीडियो महज एंटरटेनमेंट और मजाक के लिए बनाया था।

उसे इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि उसका एक छोटा सा मजाक राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बन जाएगा और पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द खड़ा कर देगा। अरविंद ने वीडियो में स्वीकार किया कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत थी।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले की मौत के बाद नौकरानी के छलके आंसू, 40 साल तक घर काम करने वाली ने गायिका को लेकर कही ये बात
Published on:
13 Apr 2026 01:00 pm
Also Read
View All