मनोरंजन

‘बेटी की फीस भरने के लिए सड़क पर दौड़ी मां’ नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर उठाए सवाल, बोलीं- गर्व या शर्मनाक?

Neha Singh Rathore: महाराष्ट्र में 47 साल की एक मां ने ममता की मिसाल पेश की। जिसे लेकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है, लेकिन नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
2 min read
Sep 02, 2026
Neha Singh Rathore on mother ran barefoot at 47 said shamefull
नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर उठाए सवाल (Photo Source- Twitter/@nehafilksinger)

Neha Singh Rathore Video: अपने बेबाक बयानों के जरिए सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरने वाली फेमस फोक सिंगर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी रही 47 साल की रमाबाई रणबीर नाम की महिला की बात की। जिसने अपनी बेटी की फीस भरने के लिए साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ लगाई और 3000 रुपये जीते हैं। अब हर कोई मां की ममता को सलाम कर रहा है, लेकिन नेहा सिंह राठौर ने सामाजिक सोच पर कई तीखे सवाल खड़े किए हैं।

नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर उठाए सवाल

नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक और आक्रोश से भरी टिप्पणी शेयर की। उन्होंने कहा कि समाज उस मां की बेबसी और लाचारी पर बात करने के बजाय उसकी मजबूरी का जश्न मना रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

नेहा सिंह राठौर ने वीडियो में सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर इस देश में एक 47 साल की मां को अपनी मासूम बेटी की फीस भरने के लिए सड़क पर साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ लगानी पड़ रही है, तो हम किस बात के 'विश्व गुरु' होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं?”

नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा, “लोग उस मां की ममता को सलाम कर रहे हैं, लेकिन उसकी भयानक मजबूरी पर कोई बात नहीं कर रहा। जिन बातों पर हमें एक समाज के रूप में शर्मिंदा होना चाहिए था, आज हम उन बातों पर गर्व करने लगे हैं। यह बीते एक दशक का सबसे बुरा और चिंताजनक सामाजिक बदलाव है।"

'यह बीते एक दशक का सबसे बुरा बदलाव'

नेहा सिंह राठौर ने इस घटना को लेकर अपनी गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह बीते एक दशक का सबसे बुरा बदलाव है। इस भयानक बदलाव में मौजूदा सरकार ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। अपनी नाकामियों का उत्सव मनाकर इसने देश भर को मूर्ख बनाया है।"

उन्होंने आगे सवाल उठाया, "क्या आप सरकार की उन नाकामियों को याद कर पा रहे हैं जिन पर सरकार को शर्म आनी चाहिए, लेकिन उनके नाम पर उत्सव मनाकर वोट मांगा जाता है?" 

सोशल मीडिया पर बहस

नेहा सिंह राठौर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि वास्तव में यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया और कहा कि नेहा को ऐसे संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और नेहा सिंह राठौर के बयान को लेकर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Updated on:
02 Sept 2026 09:10 am
Published on:
02 Sept 2026 08:58 am
Also Read
View All
‘KGF’ और ‘कांतारा’ का उदाहरण देकर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, फैंस बोले- कन्नड़ स्टार्स का अपमान बंद करो

‘जौहर’ विवाद पर स्वरा भास्कर का यू-टर्न! पहले बताया कायरता, अब बोलीं- बयान को गलत ट्रांसलेट किया

‘बदसूरत महिला कहकर तोड़ा था रिश्ता’ अभिनेत्री अपारा मेहता ने पति दर्शन जरीवाला पर लगाए आरोप, अब अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

‘औरतों पर बोलो तो, बहुत से लोग ट्रिगर हो जाते हैं’, ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

‘सिनेमाई जादू का हुआ एहसास’, थिएटर में ‘हनुमान अंश’ देख दंग रह गए मधुर भंडारकर, बोले- ‘पूरी इंडस्ट्री के लिए केस स्टडी’