मनोरंजन

‘Mother Is Mothering’, प्रियंका चोपड़ा के फर्स्ट लुक पर फैंस हुए दीवाने, बोले- OMG, जंगली बिल्ली वापस आ गई है

Priyanka Chopra fierce first look Varanasi posters: प्रियंका चोपड़ा के नए प्रोजेक्ट 'वाराणसी' का फर्स्ट लुक सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया है। उनकी इस नई अदाकारी को देखकर कई लोग उनकी पिछली फिल्मों की यादों में खो गए हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देते हुए प्रियंका को जंगली बिल्ली तक कह डाला।
2 min read
Jul 18, 2026
Priyanka Chopr
Priyanka Chopr transformation (सोर्स: instagram-varanasimovie)

Priyanka Chopra fierce first look Varanasi posters: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी। एसएस राजामौली की मोस्टअवेटेड फिल्म 'वाराणसी' से उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' नाम के दमदार किरदार में नजर आएंगी और पोस्टर देखकर साफ है कि इस बार उनका अंदाज पहले से बिल्कुल अलग और कहीं ज्यादा एक्शन से भरपूर होगा।

जंगली बिल्ली वापस आ गई है

बता दें, मेकर्स ने प्रियंका के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए। पहले पोस्टर में उनका लुक रहस्यमयी और बेहद तीखा नजर आता है। ब्लैक कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट, बिखरे बाल, स्मोकी आई मेकअप और कॉन्फिडेंट से भरी आंखें उनके किरदार को बेहद प्रभावशाली बनाती हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर में प्रियंका का एक अलग ही रूप दिखाई देता है, जहां वो खुले आसमान के बीच मुस्कुराती हुई एडवेंचर के लिए तैयार नजर आती हैं। इस लुक ने ये संकेत दिया है कि फिल्म में उनका किरदार कई अलग-अलग रंगों से भरा होगा।

बता दें, पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रियंका की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "Mother Is Mothering." वहीं, दूसरे ने कहा, "OMG जंगली बिल्ली वापस आ गई है।" तो कई यूजर्स ने उन्हें "एक्शन क्वीन" बताया, जबकि कुछ फैंस ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन को अब तक का सबसे दमदार लुक करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका हर किरदार में खुद को इस तरह ढाल लेती हैं कि वो किरदार हमेशा याद रह जाता है।

'वाराणसी' में प्रियंका 'मंदाकिनी' का किरदार

फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं, जिसे मेकर्स ने एक ऐसी महिला के रूप में पेश किया है जो मजबूत होने के साथ-साथ भावनात्मक और रहस्यमयी भी है। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं, माइथोलॉजी और टाइम-ट्रैवल जैसे साइंस-फिक्शन का कॉम्बों होने वाली है। इसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की करीब 7 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी भी है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 'RRR' के बाद उनकी अगली बड़ी प्रोजेक्ट है। निर्देशक पहले ही साफ कर चुके हैं कि 'वाराणसी' किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं, बल्कि एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग जारी है और इसकी रिलीज अप्रैल 2027 के लिए तय की गई है, लेकिन प्रियंका के फर्स्ट लुक ने अभी से दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त रिएक्शन ये इशारा कर रहे हैं कि 'वाराणसी' आने वाले समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन सकती है।

Updated on:
18 Jul 2026 12:29 pm
Published on:
18 Jul 2026 12:29 pm