मनोरंजन

“घायल हूं इसलिए घातक हूं!” राघव चड्ढा का ‘धुरंधर 2’ वाला ये बयान, इंटरनेट पर आग की तरह फैला

Raghav Chadha AAP controversy: राघव चड्डा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म धुरंधर का एक फेमस डायलॉग भी मारा है, जो काफी वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 05, 2026
राघव चड्ढा ने "घायल हूं इसलिए घातक हूं!" धुरंधर 2 के स्टाइल में दिया ये बयान (फोटो सोर्स: IMDb)

Raghav Chadha AAP controversy: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्डा ने पार्टी के एक बड़े फैसले के बाद धुरंधर स्टाइल में करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने एक वीडियो में "घायल हूं इसलिए घातक हूं" डायलॉग के साथ अपनी बात रखी और ये देखते-ही-देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। बता दें, सोमवार को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद चड्डा ने AAP की लीडरशिप पर लगे 3 आरोपों का खंडन किया और अपना पक्ष स्पष्ट किया।

ये भी पढ़ें

“केरला फाइल्स और धुरंधर जैसी फिल्में झूठ हैं” केरल में रैली पर बोले PM मोदी

राघव चड्डा ने सभी आरोपों को झूठ बताया

राघव चड्डा ने कहा कि पार्टी ने उन पर ये आरोप लगाए कि वे विपक्ष के साथ न बैठने, चीफ इलेक्शन कमिश्नर की पिटीशन पर साइन न करने और डरने के कारण बेकार मुद्दे उठाने वाले हैं। उन्होंने इन सभी आरोपों को झूठ बताया। इसके बाद राघव चड्डा ने कहा, "जब विपक्ष संसद से बहिर्गमन करता था, मैं हमेशा उनके साथ था। किसी भी मामले में मैं अकेला नहीं था। पूरे संसद भवन में CCTV लगे हैं, फुटेज देखकर पता चल जाएगा।" उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव आयुक्त के खिलाफ पिटीशन पर साइन करने को लेकर उनसे कभी फॉर्मली या अनौपचारिक रूप से अनुरोध नहीं किया गया था।

इसके अलावा, अन्य कई सांसदों ने भी इस पर साइन नहीं किया था, तो केवल उन्हें दोषी कैसे ठहराया जा सकता है? इसके साथ ही, तीसरे आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि वे संसद में हंगामा करने या गालीगलौज करने के लिए नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं। उन्होंने GST, इनकम टैक्स, पंजाब के पानी, दिल्ली की प्रदूषण की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रेल यात्रियों की समस्याओं समेत कई खास मुद्दे उठाए हैं। इसके लास्ट में राघव चड्डा ने वीडियो में बताया, "सारे झूठ जल्द सामने आएंगे और जवाब मिलेंगे। जैसा कि कहा गया है, क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।"

इस फैसले के बाद कुछ पार्टी सदस्यों ने चड्डा की आलोचना की

बता दें, इस फैसले के बाद कुछ पार्टी सदस्यों ने चड्डा की आलोचना की और उनकी राजनीति पर अहम सवाल उठाए, लेकिन चड्डा ने अपने रिकॉर्ड का बचाव किया और साफ किया कि वो पार्टी के मिशन और विजन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उनका ये विवाद ऐसे समय में आया है जब AAP दिल्ली और पंजाब से आगे अपने विस्तार की योजना बना रही है।

ये घटना आम आदमी पार्टी के राजनीतिक गतिरोध और उसके अंदरूनी हालात की चोट को भी दर्शाती है। आने वाले दिनों में पार्टी के अंदर इस मामले पर और चर्चा होने की संभावना है।

Published on:
05 Apr 2026 07:49 am
Also Read
View All

अगली खबर