मनोरंजन

‘तू आके देख ले’ King को प्यार में मिले धोखे ने बना दिया स्टार, 20 साल की उम्र में हार बैठे थे सबकुछ

Tu Aake Dekhle fame singer King: king का संघर्ष और दर्द उनकी कहानी का एक अहम हिस्सा हैं। प्यार में मिले धोखे ने उन्हें टूटने के बजाय एक सशक्त स्टार बना दिया। 20 साल की उम्र में जब वे अपने सपनों और उम्मीदों के बीच हार मानने लगे थे, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
May 07, 2026
'तू आके देख ले' King को प्यार में मिले धोखे ने बना दिया स्टार, 20 साल की उम्र में हार बैठे थे सबकुछ
सिंगर King (फोटो सोर्स: IMDb)

Rapper King Tu Aake Dekh Le: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रैपर-सिंगर किंग ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक ऐसा इमोशनल किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर हर वो इंसान खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करेगा जिसने कभी पहली बार दिल टूटने का दर्द झेला हो। बता दें, मैशेबल के साथ एक बेबाक बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे 2016 में एक दर्दनाक ब्रेकअप ने उन्हें भीतर तक हिला दिया था।

सिंगर और रैपर किंग

सिंगर और रैपर किंग ने बताया कि उनका पहला ब्रेकअप 2 जनवरी 2016 को हुआ था और वो तारीख आज भी उन्हें पल-पल याद है। उस वक्त उनकी उम्र केवल 20 साल थी और वो फेमस होने से बहुत पहले की बात है।

बता दें, उन्होंने याद किया कि अपनी उस वक्त की गर्लफ्रेंड को उन्होंने हर तरह से सपोर्ट किया था। यहां तक कि उसके कॉलेज के दूसरे साल के एडमिशन में भी मदद की। उनके पास जो 100 रुपये बचे थे, वो भी उन्होंने एक किताब में रखकर JLN स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर जाकर उसे दे दिए। साथ ही, किंग ने बताया कि दोनों अक्सर मेट्रो स्टेशन पर मिलते थे और वो अक्सर चुपके से उन्हें देखती थी, लेकिन उस आखिरी मुलाकात में उसने बस हाथ मिलाया और कहा "ओके बाय।" उसके बाद किंग के जिंदगी में सब बदल गया और आज भी वो इस दर्द को याद करके इमोशनल हो जाते है। इसी दर्द ने उन्हें पहचान दिलाई और आज वो ब्रेकअप सॉग्स ज्यादा गाते है।

मैंने देखा और फिर वो चली गई

ये सुनकर ही दिल थोड़ा भारी हो जाता है, लेकिन असली झटका तब आया जब जाते वक्त उसका फोन बजा। किंग ने उसकी फोन स्क्रीन देखी तो उस पर 'बेबी' नाम सेव था। साथ ही, उन्होंने बताया, "मैंने देखा और फिर वो चली गई। उसने मेरी तरफ पलटकर भी नहीं देखा।"

वो दर्द बेकार नहीं गया। किंग ने 2012 में अपने YouTube चैनल 'किंग रोक्को' से म्यूजिक शेयर करना शुरू किया था। 2018 में पहली EP 'टैलिसमैन' रिलीज की। 2019 में MTV हसल सीजन 1 में फाइनलिस्ट बने। फिर 'द कार्निवल' एल्बम और 'तू आके देखले' जैसे गाने ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। 'दृश्यम 2', 'फैरी' और 'राणा नायडू' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी म्यूजिक दिया। बता दें, किंग अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं। वो 'लुक्खे' वेब सीरीज से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं जो 8 मई को Prime Video पर प्रीमियर होगी। इसमें पलक तिवारी, राशि खन्ना और लक्षवीर सरन भी हैं।

Updated on:
07 May 2026 06:49 pm
Published on:
07 May 2026 06:49 pm
Also Read
View All
‘तमीज में रहकर भी हंसाया जा सकता है’ कैलाश खेर का फूटा समय रैना पर गुस्सा, बिहारी- कश्मीरी पंडित के चुटकुलों पर बोले- मर्यादा न भूले

Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

हरमन बराड़ के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच परमिश वर्मा ने पत्नी संग किया तलाक का एलान, जानें कौन हैं एक्स वाइफ गीत ग्रेवाल