मनोरंजन

सर्कस फ्लॉप होने के बाद रोहित शेट्टी को मिला अजय देवगन का साथ, 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म देने को कसी कमर

Ajay Devgn Singham Again : रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए कमर कस चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के साथ दोबारा बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। इस बात की घोषणा खुद अजय ने की है।

2 min read
Jan 03, 2023
rohit shetty and ajay devgn ready to comeback with singham again

Ajay Devgn and Rohit Shetty : हिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की हालिया रिलीज फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) बॉक्स आफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Sinhg) लीड रोल में थे। ऐसे में फैंस की उम्मीदें भी टूट गई हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शेट्टी एक बार फिर से अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ हिट फिल्म देने के लिए तैयारी शुरू क चुके हैं। वह अजय देवगन के साथ सिंघम सीरीज की अगली किस्त 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के साथ वापसी कर रहे हैं। अजय ने नए साल पर एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि वह कैसे इस साल की अच्छी शुरुआत करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों की साथ वाली 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है।

जाहिर है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने 'सिंघम' (Singham) और 'सिंघम रिटर्न्स' ( Singham Returns) से फैंस का दिल जीत लिया था। इस बीच दोनों ने 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम (Ajay Devgn) पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे दोनों फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर के लिए मिले थे। अजय ने कैप्शन में लिखा, 'रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की कहानी के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने स्क्रिप्ट सुनी है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी।'

उधर, सिंघम सीरीज की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की घोषणा होते ही फैन्स अजय देवगन की पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमेशा की तरह अपने पसंदीदा एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी के लिए उत्साहित हूं। एक अन्य ने लिखा, बेशक यह भी ब्लॉकबस्टर होगी। वहीं एक यूजर ने एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, इसे जल्द लेकर आओ। इसी तरह कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी के साथ कमेंट्स किए।

गौरतलब है कि 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फिल्म में अजय के अपोजिट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दिखाई देंगी। उन्हें फिल्म में 'लेडी सिंघम' के लिए चुना गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Updated on:
03 Jan 2023 10:50 am
Published on:
03 Jan 2023 10:35 am
Also Read
View All