मनोरंजन

महंगे पानी पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद भूमि पेडनेकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों है उनके पानी के ब्रांड की कीमत इतनी हाई

Bhumi Pednekar Beverage Brand: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में महंगे पानी की कीमत को लेकर भारी विवाद और ट्रोलिंग ने सुर्खियां बनाईं। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी पानी की कीमतों को असामान्य और अनुचित बताते हुए तीखी आलोचना की। इसके बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि उनके पानी की कीमतें कई कारणों से हाई हैं।

2 min read
Mar 29, 2026
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (फोटो सोर्स: X)

Bhumi Pednekar Beverage Brand: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने 2025 में अपना प्रीमियम पानी का ब्रांड लॉन्च किया था। इस ब्रांड की खासियत महंगे और प्रीमियम क्वालिटी का पानी देना है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसकी कीमतों को देख कर उन्हें ट्रोल भी किया। भूमि के ब्रांड की 500 एमएल की बोतल 150 रुपए और 750 एमएल की बोतल 200 रुपए में बिकती है, जो कई लोगों को महंगा लगा।

ये भी पढ़ें

तलाक के अफवाहों के बीच इस साउथ फिल्म में दिखी पवन सिंह की पावर, यूट्यूब पर गाने ने उड़ाया गर्दा

ब्रांड की खासियत महंगे और प्रीमियम क्वालिटी का पानी

भूमि पेडनेकर ने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए बताया कि उनका ब्रांड सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि अब वे स्पार्कलिंग वॉटर भी जल्द लॉन्च करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि उनका ब्रांड एक 'क्लीन ब्रांड' है, जो नैतिक तरीकों से चलाया जा रहा है और ग्राहकों को हाई गुणवत्ता वाली ड्रिंक्स प्रदान करता है। भूमि ने साफ किया कि उनका ब्रांड प्रीमियम कैटेगरी में आता है, इसलिए कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं।

इतना ही नहीं, भूमि ने ये भी बताया कि कई पुराने और बड़े ब्रांड्स भी इसी कैटेगरी में शामिल हैं और उनके पानी की कीमतें उनके ब्रांड से भी ज्यादा हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि भारत में कई इंटरनेशनल पानी के ब्रांड ऐसे हैं जिनकी कीमतें 400 से 500 रुपए तक होती हैं। उन्होंने ये बात भी स्पष्ट की कि अगर वे कभी मास मार्केट में उतरना चाहेंगी, तो इसके लिए वे एक अलग सिस्टर ब्रांड लॉन्च करेंगी, न कि अपना मौजूदा ब्रांड।

कई पुराने और बड़े ब्रांड्स भी इसी कैटेगरी में शामिल हैं

भूमि के ब्रांड Backbay की वेबसाइट पर नजर डालें तो 500 एमएल वाले पैक की कीमत 1,556 रुपए (12 पैक) है, यानी लगभग 129 रुपए प्रति बोतल, तो वही, 750 एमएल का 12 पैक 2,111 रुपए में उपलब्ध है, जो लगभग 176 रुपए प्रति बोतल होता है। इस पर भूमि का कहना है कि हाई क्वालिटी और नैतिक व्यवसायिक मॉडल के कारण ऐसा मूल्य रखना जरूरी है।

बता दें, भूमि पेडनेकर ने अपने बिजनेस और प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में कई बड़ा कम्पटीशन था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब वे अपने ब्रांड को और भी आगे बढ़ाने में लगी हैं। उनका मकसद है कि वे भारतीय बाजार में एक विश्वासपात्र और प्रीमियम ड्रिंक ब्रांड बनकर उभरे।

Updated on:
29 Mar 2026 10:38 am
Published on:
29 Mar 2026 10:07 am
Also Read
View All

अगली खबर