मनोरंजन

‘आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है!’ समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक, क्लिप वायरल

India's Got Latent 2: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के नए एपिसोड में समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर मजाक करते हुए आमिर खान का जिक्र किया। शो की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
Jul 28, 2026
India's Got Latent 2
समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक (सोर्स; raghavjuyal)

Samay Raina Viral Clip: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। 'India's Got Latent 2' सीजन 2 के नए एपिसोड में उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी को लेकर ऐसा वन-लाइनर कहा, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। शो के दौरान समय ने आमिर खान का जिक्र करते हुए मुनव्वर पर हल्का-फुल्का मजाक किया, जिसकी क्लिप अब तेजी से वायरल हो रही है।

शो में फिल्म प्रमोशन के दौरान आया मजाक

'India's Got Latent' सीजन 2 के हालिया एपिसोड में एक्टर राघव जुयाल और कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम अपनी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और बातचीत के दौरान समय रैना ने दर्शकों से फिल्म को थिएटर में देखने की अपील की और मजाकिया अंदाज में कहा कि इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार न करें।

इसके साथ ही, इस पर राघव जुयाल ने तुरंत जवाब दिया कि फिल्म सिर्फ थिएटर में रिलीज हो रही है और फिलहाल ओटीटी पर आने वाली नहीं है। उन्होंने अपनी रिलीज रणनीति की तुलना आमिर खान के थिएटर-फर्स्ट मॉडल से करते हुए कहा कि वो भी वही रास्ता अपना रहे हैं।

समय रैना का वन-लाइनर बना चर्चा में

राघव की बात खत्म होते ही समय रैना ने मुस्कुराते हुए कहा, "आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है।" ये कमेंट मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी और आमिर खान की निजी जिंदगी के संदर्भ में की गई थी। समय के इस वन-लाइनर पर स्टेज पर मौजूद लोग हंस पड़े और अब इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें, समय रैना का ये मजाक दोनों स्टार के मैरिड लाइफ से जुड़ा था। उन्होंने आमिर खान और मुनव्वर फारुकी की शादियों का जिक्र करते हुए कॉमिक अंदाज में तुलना की। ये कमेंट शो के हास्यपूर्ण माहौल का हिस्सा थी और इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

विवादों के बाद लौटा 'इंडियाज गॉट लेटेंट'

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पहले विवादों में आ चुका है। रणवीर अल्लाहबादिया की एक कमेंट के बाद शो के सभी एपिसोड प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए थे। इसके बाद समय रैना ने अपने कॉमेडी टूर 'स्टिल अलाइव' के दौरान दूसरे सीजन की घोषणा की थी। नया सीजन अब यूट्यूब पर मेंबर्स और नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Updated on:
28 Jul 2026 07:39 pm
Published on:
28 Jul 2026 07:39 pm