मनोरंजन

पहले कियारा, फिर अनीत पड्डा अब Madhubala बायोपिक की कास्टिंग पर पक्का हुआ इस एक्ट्रेस का नाम

Madhubala Biopic: मधुबाला की बायोपिक की कास्टिंग को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चर्चा चल रही थी। पहले कियारा आडवाणी और फिर अनीत पड्डा का नाम इस रोल के लिए सामने आया था, लेकिन अब इसके लिए जो एक्ट्रेस फाइनल हुई है, वो बेहद सुंदर और फेमस स्टार है।

2 min read
Apr 23, 2026
पहले कियारा, अनीत पड्डा अब Madhubala बायोपिक की कास्टिंग पर पक्का हुआ इस एक्ट्रेस का नाम
Madhubala के किरदार में है ये एक्ट्रेस (फोटो सोर्स: x)

Madhubala Biopic: बॉलीवुड के सबसे मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है मधुबाला बायोपिक। बता दें, आखिरकार इस फिल्म को उसकी लीड एक्ट्रेस मिल गई है। खबरों के मुताबिक 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली सारा अर्जुन को भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक एक्ट्रेस मधुबाला का किरदार निभाने के लिए चुना गया है।

बजट की कमी और कास्टिंग को लेकर थी कई उलझनों

ये प्रोजेक्ट सालों से बजट की कमी और कास्टिंग को लेकर कई उलझनों में फंसी हुई थी, लेकिन इस साल 2026 की शुरुआत में एक बड़ा बदलाव आया जब दिग्गज फिल्मेंकर संजय लीला भंसाली ने इस बायोपिक में बतौर प्रोड्यूसर कदम रखा। अब फिल्म को 'डार्लिंग्स' के लिए फेमस डायरेक्टर जसमीत के रीन डायरेक्ट करेंगी। दरअसल, ये प्रोजेक्ट डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग रिलीज के तौर पर तैयार किया जा रहा है और जुलाई 2026 में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

ये बायोपिक मधुबाला की जिंदगी के उन पहलुओं को उजागर करेगी जो आज भी लोगों को रोमांचित करते हैं। दिलीप कुमार के साथ उनके इमोशनल रिश्ते, किशोर कुमार से शादी, स्टारडम की ऊंचाइयां और दिल की बीमारी से जूझते हुए सिर्फ 36 साल की उम्र में उनके निधन तक की कहानी इसमें दिखाई जाएगी। बता दें कि अभी दिलीप कुमार और किशोर कुमार के किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है।

मधुबाला के लिए फाइनल कर लिया गया है इस एक्ट्रेस को

एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) पहले ही इस ऐतिहासिक किरदार की गहरी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। 'धुरंधर' से बड़े पर्दे पर लीड रोल में डेब्यू करने के बाद ये उनका पहला हिंदी प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले अनित पड्डा (Aneet Padda) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के नाम की अफवाहें भी थीं लेकिन उन्हें फाइनल नहीं किया गया था, लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक सारा अर्जुन को मधुबाला के लिए फाइनल कर लिया गया है।

बता दें, मधुबाला की बेमिसाल जीवनगाथा को संजय लीला भंसाली के स्पर्श के साथ पर्दे पर उतारना। ये अपने आप में एक बड़ी घटना है जिसका सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Updated on:
23 Apr 2026 01:13 pm
Published on:
23 Apr 2026 01:08 pm