
सुकेश का जैकलीन के लिए एक बार फिर लिखा लव लेटर (फोटो सोर्स: x)
Sukesh Chandrashekhar letter to Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नया ट्विस्ट आया जब आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को एक और इमोशनल लव लेटर लिखा। बता दें, ये लेटर ऐसे समय में आया, जब जैकलीन ने अदालत में सरकारी गवाह यानी 'अप्रूवर' बनने का आवेदन दायर किया है।
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र की शुरुआत "बेबी बोट्टा बोम्मा" जैसे स्नेहिल संबोधन से की और जैकलीन को "मेरी जैकी" कहकर बुलाया। लेटर में उन्होंने लिखा कि प्यार और जंग में सब जायज है, तुम मेरी हो, मैं हमेशा तुम्हारा हूं, मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने अपनी भावनाओं को बेबाकी से जाहिर करते हुए कहा कि वो जैकलीन को पागलों की तरह चाहते हैं और उनकी याद सताती रहती है। पत्र के लास्ट में सुकेश ने खुद को "आपका बेबी बॉय, सुकाश" लिखकर हस्ताक्षर किए।
इतना ही नहीं, जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अर्जी डाली है, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने इस अर्जी का विरोध किया है और इसे आधारहीन बताया है। ED ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे अदालत ने एक्सेप्ट कर लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब सुकेश ने जेल से जैकलीन को लव लेटर लिखा हो। इससे पहले भी वो कई बार अपने प्यार और समर्थन का इजहार करते हुए पत्र भेज चुके हैं। सुकेश फिलहाल धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद हैं और ये मामला अदालती पेचीदगियों के साथ-साथ एक विचित्र प्रेम कहानी के रूप में भी सुर्खियां बटोरता रहा है जिसकी अगली कड़ी 8 मई को कोर्ट में सामने आने वाली है।
Updated on:
23 Apr 2026 12:07 pm
Published on:
23 Apr 2026 12:07 pm
