14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय के बाद राघव लॉरेंस ने दी राजनीति में एंट्री की हिंट, बोले- ‘जनता के सुझावों को दूंगा महत्व’

Raghava Lawrence: एक्टर और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस जल्द करने वाले हैं पॉलिटिक्स में एंट्री। एक्टर ने इस बात का ऐलान करते हर कहा कि वो आने वाले दिनों में इससे जुड़ी अहम बातें अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 14, 2026

Raghava Lawrence

राघव लॉरेंस की पॉलिटिकल एंट्री। (फोटो सोर्स: IMDb)

Raghava Lawrence: साउथ सिनमा के जाने-माने अभिनेता और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस ने भी सुपरस्टार थलापति विजय की राह पकड़ने का फैसला कर लिया है. वो भी अब एक्टिंग से निकलकर राजनीति में आने वाले हैं। हाल ही में ANI से बात करते हुए उन्होंने इस बात को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में आने का फैसला क्यों लिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया?

राघव लॉरेंस भी रखने वाले हैं राजनीति में कदम

राघव लॉरेंस ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में वो अपने फैंस के साथ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे। राघव लॉरेंस का कहना है कि मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात ने उन्हें राजनीति में आने के लिए मजबूर किया है। उनका उद्देश्य बिना किसी उम्मीद के लोगों की सेवा करना है। उन्होंने जनता का समर्थन और सुझाव मांगा है। यह फैसला सिनेमा जगत से राजनीति में उनके कदम को दर्शाता है। फैंस और जनता अब उनके अगले बड़े ऐलान का इंतजार कर रही है।

राजनीति में आने का फैसला क्यों लिया?

इस बातचीत के दौरान, एक्टर और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस कहते हैं, "मैं जल्द ही अपने राजनीतिक सफर का ऐलान करूंगा। आने वाले दिनों में मैं इससे जुड़ी अहम बातें अपने फैंस के साथ शेयर करूंगा… मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात ने उन्हें राजनीति में आने के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। मेरा यह फैसला बिना किसी उम्मीद के लोगों की सेवा करने की इच्छा से प्रेरित है… मैं जनता के समर्थन और सुझावों को अहमियत देता हूं…"

थलापति विजय की पार्टी टीवीके से जुड़ रहा है नाम

बीते दिनों राघव लॉरेंस ने राजनीति में आने की बात सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद कई फैंस ने अंदाजा लगाया कि वो थलापति विजय की टीवीके पार्टी से जुड़ रहे हैं। कई फैंस भी चाहते हैं कि वह विजय की पार्टी ‘तमिळगा वेत्री कझगम (TVK)’ से जुड़ जाएं। हालांकि, अभी तक राघव लॉरेंस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि वह कौन सी पार्टी का हिस्सा बनेंगे।

सत्ताधारी थलापति विजय की TVK सरकार की तारीफ

बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए लॉरेंस ने पुष्टि की कि उनके राजनीतिक एंट्री के बारे में जल्द ही ऑफिशियल घोषणा की जाएगी। जब उनसे सत्ताधारी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) सरकार के कामकाज के बारे में पूछा गया, तो लॉरेंस ने विजय की सरकार की तारीफ की और कहा कि TVK बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने खास तौर पर TASMAC शराब की दुकानों को बंद करने के कदम का स्वागत किया और स्कूली शिक्षा विभाग के कामकाज की सराहना की।

राघव लॉरेंस के बारे में

लॉरेंस दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। कोरियोग्राफर के तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने खुद को एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के तौर पर स्थापित किया। वह सफल 'मुनि' और 'कंचना' हॉरर-कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ी के लिए सबसे ज़्यादा जाने जाते हैं, जो तमिल सिनेमा की सबसे सफल फ़िल्म सीरीज में से एक बनकर उभरी। उन्होंने 2020 में 'लक्ष्मी' फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर भी शुरुआत की।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग