
कुनिका सदानंद का सहमति और सम्मान संबंधी बयान। (फोटो सोर्स: iam_kunickaasadanand)
Kunika Sadanand Pranit More Controversy: प्रणीत मोरे का 370 बिरियानी विवाद दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज इस विवाद पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्वरा भास्कर, खुशबू पाटनी, समेत कई कॉमेडियंस भी इसके चलते कॉमेडियन की आलोचना कर रहे हैं। बढ़ते विवाद के बाद प्रणीत ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। बता दें कि कई यूजर्स ने प्रणित मोरे के माफी मांगने वाले वीडियो के कमेंट सेक्शन में उनकी आलोचना की, लेकिन 'बिग बॉस 19' में उनके साथ हिस्सा लेने वालीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद उनके समर्थन में सामने आईं और पोस्ट करते हुए लिखा कि वो एक अच्छा लड़का है, उसके संस्कार अच्छे हैं और उसको एक मौका मिलना चाहिए।
हालांकि, इस पोस्ट के बाद कुनिका ने 370 बिरियानी विवाद पर लड़कियों को सलाह दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्यार या रिश्ता कोई सौदा नहीं है। बिरयानी खिलाना कोई अधिकार नहीं देता। लड़की की सहमति और इज्जत सबसे ऊपर है।
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए ₹370 की बिरयानी विवाद पर बात की है और लड़कियों को सलाह दी है. उन्होंने वीडियो में कहा, '
अब जो सोशल मीडिया पर ₹370 की बिरयानी वाला डिबेट चल रहा है, उसमें लोग मजाक बना रहे हैं, मीम्स बना रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है इस कंट्रोवर्सी के पीछे एक बहुत बड़ा गहरा सोशल इशू छुपा हुआ है। हमारी सोसाइटी में कई लोग अब भी यह समझते हैं अगर मैंने डिनर का पेमेंट किया, गिफ्ट दिया, ट्रिप स्पोंसर की तो सामने वाले पर कोई ऑब्लिगेशन क्रिएट हो गया। बहुत सी लड़कियां बिना किसी प्रेशर के भी अपने अंदर ही अंदर गिल्टी फील करने लगती हैं। जैसे कि उनके ऊपर कोई कर्जा लिख दिया गया हो या वो इसके लायक नहीं हैं या वे इतनी अच्छी नहीं हैं कि कोई उनके लिए कुछ करे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'लेकिन एक बात याद रखिए 370 की बिरयानी से किसी इंसान का कंसेंट नहीं खरीदा जा सकता। एक कॉफी, एक गिफ्ट, एक एक्सपेंसिव डिनर या लाखों का खर्चा भी किसी और इंसान की ऑटोनोमी, डिग्निटी और चॉइस का प्राइस टैग नहीं बन सकता।
इसके आगे कुनिका समाज के बनाये गए गिल्ट (अपराधबोध) और उसके इस्तेमाल करने पर कहती हैं कि सिर्फ रिलेशनशिप्स में नहीं, हर जगह ये सोसाइटी लड़कियों को गिल्ट फील करवाती है। उन्होंने कहा, 'पेरेंट्स कहते हैं, हमने तुम्हारे लिए इतना किया। रिलेटिव्स कहते हैं, हमने मदद की थी ना। पार्टनर्स कहते हैं, मैंने तुम्हारे लिए सैक्रिफाइस किया, अपना करियर छोड़ा, तुम्हारे घर को संभाला। मैंने तुम्हारे लिए इतनी मेहनत की, मैं थक गया काम करते-करते। मैंने बच्चों को सर्वाइव करने के लिए कितना कुछ किया। और कई बार यह प्यार से ज्यादा इमोशनल अकाउंटिंग बन जाता है, जैसे जिंदगी कोई बैलेंस शीट हो—डेबिट, क्रेडिट, रिटर्न, इंटरेस्ट।'
आगे उन्होंने कहा, 'औरतें सबसे ज्यादा बर्डन तब उठाती हैं, क्योंकि उन्हें बचपन से 'गिवर' बनना सिखाया गया है। प्यार कोई ट्रांजैक्शन नहीं है। अगर आप किसी को गिफ्ट देते हैं और बदले में एक्सपेक्टेशन रखते हैं, तो वह जेनरोसिटी नहीं, इन्वेस्टमेंट है। और अगर किसी रिलेशनशिप में हर वक्त हिसाब-किताब चल रहा है, मैंने इतना किया, तुमने क्या किया, तो शायद वह रिलेशनशिप नहीं, एक बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट बन चुका है।
शायद वक्त आ गया है कि हम अपनी बेटियों को कुछ नए लेसंस दें। उन्हें ये न सिखाएं कि किसी का एहसान मत रखना, बल्कि ये सिखाएं कि ग्रैटिट्यूड और ऑब्लिगेशन में फर्क होता है। किसी के लिए थैंकफुल होना और किसी के सामने इंडेटेड फील करना, दोनों अलग चीजें हैं। उन्हें ये सिखाएं कि बेटा, अगर किसी ने तुम्हें गिफ्ट दिया, तो तुम पर कुछ भी रिटर्न करने की मजबूरी नहीं है।
इसके आगे कुनिका ने कहा, 'मना करना बदतमीजी नहीं है। 'नो' बोलना सेल्फिशनेस नहीं है। और सबसे जरूरी, तुम्हारी कंसेंट किसी की जेनेरोसिटी की ईएमआई नहीं है। हमें अपने बेटों को भी सिखाना होगा कि अगर तुम किसी को डिनर खिलाते हो, तो तुमने सिर्फ एक डिनर खिलाया है, तुमने कोई हक नहीं खरीदा। अगर तुम गिफ्ट देते हो, तो वह प्यार का एक्सप्रेशन हो सकता है, ओनरशिप का सर्टिफिकेट नहीं।
कुनिका सदानंद ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लिखा, हर इंसान से गलती होती है, लेकिन हर किसी में अपनी गलती स्वीकार करने की हिम्मत नहीं होती। प्रणित तुम एक अच्छे इंसान हो और तुम्हारे संस्कार भी अच्छे हैं। मगर जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, रोस्टिंग या क्राउड वर्क करते समय कई बार इंसान बहक जाता है, खासकर तब जब सामने लोग हंस रहे हों और प्रतिक्रिया दे रहे हों।
'मुझे उम्मीद है कि लोग तुम्हें माफ करेंगे। साथ ही, मैं ये भी उम्मीद करती हूं कि लोगों की महिलाओं और लड़कियों को लेकर सोच में बदलाव आएगा। इस सोच के लिए सिर्फ तुम जिम्मेदार नहीं हो, बल्कि ये एक ऐसी मानसिकता है जो पीढ़ियों से चली आ रही है और जिसमें महिलाओं को गलत नजरिए से देखा जाता रहा है। भगवान तुम्हारा भला करे। मुझे पूरा भरोसा है कि तुम जल्द ही शानदार कंटेंट के साथ वापसी करोगे। मजबूत रहो और अपनी सोच को सही दिशा में बनाए रखो।'
Updated on:
14 Jun 2026 03:34 pm
Published on:
14 Jun 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
